{"_id":"62c09466f745cf1af52651de","slug":"khatima-reached-four-member-s-team-khatima-news-hld467817683","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के लिए खटीमा पहुंची चार सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के लिए खटीमा पहुंची चार सदस्यीय टीम
विज्ञापन
खटीमा के कंचनपुरी गांव में ब्लॉक प्रमुख के कार्यों की जांच करती टीम। संवाद
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर मुडेला उर्फ चंदू की शिकायत कर संयुक्त सचिव उत्तराखंड शासन पंचायती राज के निर्देशन में चार सदस्यीय टीम ने ब्लॉक प्रमुख पर लगाए गए आरोपों की जांच की। जांच अधिकारी एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्र की देखरेख में टीम ने आरोप संबंधी रिकॉर्ड खंगाले और उनका बारीकी से निरीक्षण किया।
शिकायतकर्ता ने शासन को चार सूत्रीय शिकायती पत्र भेजकर ब्लॉक प्रमुख के विरुद्घ जांच की मांग की थी। शिकायती पत्र में ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी द्वारा अपने पिता साधू सिंह नामधारी का नाम विभिन्न शिलान्यासों, बैंचों आदि में दर्ज करने तथा अपने चहेते बीडीसी एवं अपने पिता साधू सिंह नामधारी को बिना कोटेशन के करोड़ों के ठेके दिलाने का आरोप लगाया गया है। पंप, सीसी रोड आदि कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया गया है।
शिकायत के आधार पर जांच टीम ने नगर के अलावा कंचनपुरी क्षेत्र में कराए गए कार्यों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। शेष अनियमितताओं की जांच शिकायतकर्ता ने यह कह कर स्थगित करा दी कि बारिश के चलते अन्य स्थानों पर जल भराव हुआ है। जांच टीम में डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी, मुख्य कोषाधिकारी पंकज शुक्ला, अधीक्षण अभियंता लोनिवि रुद्रपुर विनोद प्रसाद डोबरियाल, बीडीओ असित आनंद आदि थे।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख ने आरोप के संबंध में मांगा 15 दिन का समय
खटीमा। जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर मुडेला की शिकायत के संबंध में ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने 15 दिन का समय मांगा है। ब्लॉक प्रमुख ने जांच अधिकारी एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्रा को पत्र सौंपकर अनुरोध किया है कि शिकायतों से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन भी करना है। लिहाजा अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए उन्हें 15 दिन का समय दिया जाए। संवाद