{"_id":"65ca60a6f17643eeac0c139c","slug":"khatima-players-shine-in-tribal-sports-festival-khatima-news-c-236-1-ktm1001-102445-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जनजातीय खेल महोत्सव में चमके खटीमा के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जनजातीय खेल महोत्सव में चमके खटीमा के खिलाड़ी
Mon, 12 Feb 2024 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्रमाण पत्रों के साथ राजकीय जनजाति आईटीआई खटीमा के छात्र।- स्रोत- कॉलेज।
खटीमा। प्रथम राज्य जनजातीय खेल महोत्सव में राजकीय जनजाति आईटीआई खटीमा के छात्राें ने शानदार प्रदर्शन किया। देहरादून में आयोजित स्पर्धा की 200 मीटर दौड़ में सुमित ने प्रथम और अंकित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में विवेक राना ने द्वितीय रहे। 400 रिले में सुमित, साहिल, विनीत व अनिकेत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुमित ने गोला फेंक में तृतीय और चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनजाति राजकीय आईटीआई खटीमा के अधीक्षक विरेंद्र कुमार ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहां हरीश चंद्र, शैलेश सक्सेना, मुकेश राणा, संजय रावत, प्रमोद पोखरिया आदि थे। संवाद
विज्ञापन