{"_id":"6876b0c7285b3e80f204240c","slug":"khatima-pilibheet-road-will-soon-revamped-khatima-news-c-236-1-ktm1001-110504-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बदहाल खटीमा-पीलीभीत मार्ग की 31.14 करोड़ रुपये से होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बदहाल खटीमा-पीलीभीत मार्ग की 31.14 करोड़ रुपये से होगी मरम्मत
Wed, 16 Jul 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बजट किया मंजूर, टेंडर के बाद 15 अगस्त तक शुरू होगा निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। खस्ताहाल खटीमा-पीलीभीत मार्ग की बदहाली जल्द दूर होगी। इसकी मरम्मत के लिए करीब 31 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। निविदा के बाद 15 अगस्त तक इसका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा से मझोला करीब 13 किलोमीटर मार्ग की दुर्दशा से अवगत कराया गया था। इसका संज्ञान लेते हुए सीएम ने निर्माण कार्य के लिए धनराशि की स्वीकृति एनएच खंड को दे दी है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस मार्ग की पिचिंग के लिए 1.32 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे लेकिन बारिश और भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क की मरम्मत नहीं की जा सकी। वहां पर भाजपा जिला महामंत्री सतीश गोयल, पूर्व नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा, रवीश भटनागर, नवल वाल्मीकि, मेहताब राजा आदि थे।
विज्ञापन
लंबे संघर्ष के बाद जारी हुआ बजट : कापड़ी
खटीमा। खटीमा विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि जनता के लंबे संघर्ष और धरने-प्रदर्शन के बाद खटीमा-पीलीभीत मार्ग के लिए एनएच ने 31.14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें 24.91 करोड़ रुपये मार्ग निर्माण व 6.23 करोड़ रुपये एजेंसी चार्ज, सुपरविजन चार्ज और जीएसटी के दिए जाएंगे। एक अगस्त को इसका टेंडर खुलेगा। कापड़ी ने कहा कि खटीमा-पीलीभीत मार्ग के खस्ताहाल होने से आवाजाही में असुविधा होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ गईं थीं। इस मार्ग के निर्माण से जनता को आवाजाही में राहत मिलेगी। संवाद