फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Khatima covered in fog, mercury dropped by two degrees

Udham Singh Nagar News: खटीमा ने ओढ़ी कोहरे की चादर, पारा दो डिग्री लुढ़का

Fri, 06 Feb 2026 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 06 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Khatima covered in fog, mercury dropped by two degrees
खटीमा। खटीमा क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। करीब 10 बजे तक कोहरे चलते जनजीवन पर प्रभाव पड़ा। इसके बाद भी दिनभर बादल छाए रहे। कड़ाके की ठंड के चलते तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

सुबह से कोहरा छाए रहने से रोडवेज बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन के पास यात्री ठंड से ठिठुरते नजर आए। कोहरे के चलते रोडवेज बसों और ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। वाहन चालकों की भी हेडलाइट जलानी पड़ी। कड़ाके की ठंड के बीच बच्चे स्कूल पहुंचे। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि खटीमा क्षेत्र का अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन



काशीपुर में भी कोहरे से ठंड और गलन में हुई बढ़ोतरी
काशीपुर। नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। दोपहर करीब एक बजे हल्की धूप निकली। सुबह गलन के चलते ठिठुरन बढ़ गई।

बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के चलते यातायात प्रभावित दिखा। सड़क पर वाहन रेंगते हुए नजर आए और वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम रही और कई स्थानों पर लोग अपने गंतव्य तक देरी से पहुंचे। घने कोहरे का असर किसानों और दिहाड़ी मजदूरों पर भी देखा गया। सुबह खेतों को जाने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में हल्की धूप के चलते शाम को ठिठुरन काफी बढ़ रही है। मौसम के जानकारों के अनुसार, आगामी दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा और मैदानी क्षेत्र में कोहरा भी छाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed