फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Karwachauth: Mehndi named Sajan in hand

करवाचौथ : हाथों में रचाई साजन के नाम की मेहंदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Karwachauth: Mehndi named Sajan in hand
मीनाक्षी खुराना। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। करवाचौथ की खरीदारी को लेकर मंगलवार को बाजार में खूब भीड़ रही। ग्राहकों से भरी दुकान देखकर व्यापारियों के चेहरे भी खिले दिखे। महिलाओं ने पूजन सामग्री, कपड़े और शृंगार का सामान खरीदा। भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
विज्ञापन

करवाचौथ पर पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। शहर की मनिहरी गली, मुख्य बाजार में करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं ने देर शाम तक नए वस्त्र, आभूषण आदि की खरीदारी की। इसके साथ ही महिलाओं ने हाथों में साजन के नाम की मेहंदी भी रचाई। पूजन सामग्री में महिलाओं ने छलनी, करवा, कलेंडर, सींक, मेहंदी और पूजा की किताब खरीदी।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा शृंगार के सामान की दुकानों में महिलाओं की भीड़ देखी गई। पंजाबी संस्कृति को मानने वाली महिलाएं सुबह चार बजे उठकर सरगी खाएंगी। उसके बाद निर्जला व्रत रखकर रात में चांद निकलने पर छलनी से चांद को देखने के बाद पति का चेहरा देखकर उनके हाथों से पानी पीकर व्रत को खोलेंगी। इधर, करवाचौथ का पहली बार व्रत रखने को लेकर नवविवाहिताएं काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार करवाचौथ का व्रत रखूंगी। इसको लेकर बाजार में शृंगार, वस्त्र और पूजा के सामान की खरीदारी की है। करवाचौथ का बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही पहले करवाचौथ को लेकर उत्साह भी है। - पिंकी कश्मीरा, पुलिस लाइन।
करवाचौथ के व्रत के लिए नई चूड़ियां, वस्त्र आदि खरीदे हैं। हाथों में मेहंदी भी लगा ली है। सुबह साढ़े चार बजे तक सरगी खाई जाएगी। उसके बाद व्रत रखा जाएगा। रात को पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलूंगी। - दीपिका सेठी, सिंह कालोनी, रुद्रपुर।
इस दिन के लिए मैं बेसब्री से इंतजार कर रही थी। शाम को बाजार से खरीदारी भी है। करवाचौथ की थाली सजा दी है। शादी में पहने लहंगे के साथ पर्व को मनाएंगे। - रोमा जग्गा, फ्रेंड्स सर्किल।
करवाचौथ में क्या-क्या करना है, घर वालों से राय ले ली है। पहले करवाचौथ का बेसब्री से इंतजार था। पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखना महिलाओं को काफी पसंद है। हाथों में मेहंदी, खरीदारी सब कर चुकी हूं। - मीनाक्षी खुराना, मलिक कॉलोनी।

करवाचौथ पर बाजार में रौनक
किच्छा। करवाचौथ त्योहार के कारण बाजार में रौनक रही। नगर के सिद्धू मार्केट में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद व्यापार मंडल के आह्वान पर मार्केट खुली रही। सुहागिनों के हाथों पर मेंहदी लगाने वाले कांउटरों पर भारी लगी रही। बताया जा रहा है कि मेंहदी रचाने वाली दुकानों पर महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा।

रोमा जग्गा।

रोमा जग्गा।- फोटो : RUDRAPUR

दीपिका सेठी।

दीपिका सेठी।- फोटो : RUDRAPUR

पिंकी कश्मीरा।

पिंकी कश्मीरा।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर विधवानी बाजार में हाथों में मेहंदी लगवाती महिलाएं।

रुद्रपुर विधवानी बाजार में हाथों में मेहंदी लगवाती महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर की मनिहारी गली में पूजन सामग्री खरीदतीं महिलाएं।

रुद्रपुर की मनिहारी गली में पूजन सामग्री खरीदतीं महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR

किच्छा में हाथों पर मेंहदी रचवाती महिलायें

किच्छा में हाथों पर मेंहदी रचवाती महिलायें- फोटो : KITCHHA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed