{"_id":"67feb406f256f9b5bd070091","slug":"karma-cricket-academy-defeated-amity-public-school-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-123451-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कर्मा क्रिकेट अकादमी ने एमिनिटी पब्लिक स्कूल को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कर्मा क्रिकेट अकादमी ने एमिनिटी पब्लिक स्कूल को दी शिकस्त
Wed, 16 Apr 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर की ओर से खेली जा रही अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का अंतिम लीग मैच बागवाला क्रिकेट मैदान पर खेला गया था। कर्मा क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 ओवरों के खेल में नौ विकेट खोकर 199 रन बनाएं। इसमें आमिर ने 54, कुशाल डसीला ने 47 रनों का योगदान दिया। एमिनिटी पब्लिक स्कूल की तरफ से गौरांश, हरनूर सिंह, प्रथम गाबा ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमिनिटी पब्लिक स्कूल की टीम 108 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसमें गौरांश ने 22, समर सिंह ने 19 रनों का योगदान दिया। कर्मा अकादमी की तरफ से वंश, मानव ने दो-दो, राहुल जोशी, मयंक और युवराज धामा में एक-एक विकेट लिया। कर्मा क्रिकेट अकादमी ने 91 रनों से मैच जीत लिया। मैच के अंपायर राघवेंद्र पवार और नवीन पंत, ऑनलाइन स्कोरिंग लक्ष्मण खेड़ा ने की। वहां पर गौरव तिवारी, आफताब आलम, जेपी सिंह ,गुड्डू, बलवंत सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन