फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kamal Kakdi Production in full bloom

दिल्ली तक महक रही हैं तराई की कमल ककड़ी की खुशबू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kamal Kakdi Production in full bloom
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र कवात्रा। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। धान, गेहूं और गन्ने की परंपरागत खेती से हटकर किसान अब नकदी फसलों की खेती करने लगे है। गहरे खेतों में इन दिनों कमल ककड़ी की खेती खूब हो रही है। तराई की कमल ककड़ी की खुशबू दिल्ली तक महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

जनपद ऊधमसिंह नगर में तालाबों की भरमार है। काशीपुर में ही सौ से अधिक तालाब हैं। इनमें से कुछ सरकारी तालाब है, जो प्रशासन ने कमल ककड़ी की खेती के लिए लीज पर दिए हैं। जबकि दर्जनों की संख्या में किसानों के अपने तालाब भी तैयार किए हैं। इन तालाबों में साल में दो बार कमल गट्टे (ककड़ी) की खेती होती है। कमल ककड़ी की पौध जनवरी-फरवरी में लगाई जाती है और जून तक इसकी फसल तैयार हो जाती है। क्षेत्रवार कमल ककड़ी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। यह भंसीडा, कमल ककड़ी और कमल गट्टे के नाम से प्रचलित है। इसकी जड़ और तना काफी पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है। इसकी सब्जी और पकौड़े बनते है। यह तकरीबन दो-तीन फुट लंबी और दो इंच गोलाई तक होती है। दिल्ली की सब्जी मंडी में इसकी काफी डिमांड है। इसमें कैल्शियम की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। लोकल बाजार में यह 100 से 125 रुपये किलो और दिल्ली की मंडी में दो सौ से ढाई सौ रुपये प्रति किलो तक बिकती है। कमल ककड़ी के फूल में दाने के रूप में दूधिया फल लगता है। यह फूल गुलाबी और सफेद रंग का होता है। औसतन एक एकड़ में एक लाख रुपये से अधिक मूल्य की पैदावार हो सकती है।
विज्ञापन

कमल ककड़ी की खेती किसानों के लिए बेहद लाभकारी है। यह जलीय पौधा है, जो तालाबों में होता है। 21 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान में कमलककड़ी होती है। इसकी पैदावार में काफी कम लागत लगती है। एक एकड़ में 50 से 60 क्विंटल तक पैदावार हो जाती है। कई किसान अपने खेतों में तालाब बनाकर कमल ककड़ी की खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. जितेंद्र क्वात्रा, प्रभारी कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र

काशीपुर के तालाब में उगी कमल ककड़ी की फसल।

काशीपुर के तालाब में उगी कमल ककड़ी की फसल।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed