{"_id":"62b8b0481ca6665c3d08b4a5","slug":"jwellery-theft-from-house-khatima-news-hld4671657142","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दिनदहाड़े बंद घर का ताला तोड़कर उड़ाए जेवरात एवं नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दिनदहाड़े बंद घर का ताला तोड़कर उड़ाए जेवरात एवं नकदी
विज्ञापन
खटीमा के कुटरी गांव में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी एवं बिखरा हुआ सामान। संवाद
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। चोर दिनदहाड़े बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। गृह स्वामी ने चोरी की तहरीर सौंपकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
कुटरी निवासी होशियार सिंह कन्याल शनिवार सुबह दस बजे अपनी पत्नी और बच्चों समेत पिपलिया श्रीपुर बिछवा गांव में अपने रिश्तेदार के घर पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे जब वह लौटे तो घर के दरवाजे का टूटा ताला देख उनके होश उड़ गए। कमरे में रखी अलमारी का सामान नीचे बिखरा पड़ा था।
अलमारी में रखा मंगलसूत्र, मांगटीका, कान के झुमके सहित लगभग आठ तोले सोने के जेवर गायब थे। पांच हजार रुपये नकद, पायल सहित चांदी का अन्य सामान भी गायब था। शनिवार देर रात पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने मौका मुआयना कर पड़ोसियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इस दौरान एक युवक ने बताया कि तीन युवक सफेद रंग की बाइक पर आए थे और यहां पर रुके थे। चौकी प्रभारी जोशी ने बताया कि क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले तो तीन संदिग्ध युवक ट्रेस हुए हैं। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।