{"_id":"656ec9e834799735f10aae83","slug":"jewelery-stolen-from-woman-bag-at-kichha-railway-station-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन में घूम रहा महिला चोरों का गिरोह: अधिवक्ता की पत्नी के बैग से जेवरात चोरी, जांच में जुटी जीआरपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन में घूम रहा महिला चोरों का गिरोह: अधिवक्ता की पत्नी के बैग से जेवरात चोरी, जांच में जुटी जीआरपी
Tue, 05 Dec 2023 12:28 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:28 PM IST
सार
किच्छा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक महिला के बैग से लाखों रुपये की ज्वैलरी चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने रिश्तेदारों के यहां आई थी और वापस लौटते समय किच्छा रेलवे स्टेशन के पास ये घटना घटित हुई।
विज्ञापन
बैग से जेवरात चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस में जा रहे लखनऊ के अधिवक्ता की पत्नी को दो महिलाओं ने अपना शिकार बना दिया। महिलाओं ने ट्रेन में चढ़ते समय उनके बैग में रखे जेवर चुरा लिए।
विज्ञापन
लखनऊ (यूपी) स्थित रॉयल सिटी निवासी भूपेंद्र कुमार लखनऊ में ही अधिवक्ता हैं। जीआरपी को दी तहरीर में उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले रुद्रपुर में अपने रिश्तेदार के गृह प्रवेश आयोजन में शामिल होने आए थे। साथ में उनके माता-पिता, पत्नी, भाई और उसका परिवार भी था।
विज्ञापन
25 नवंबर को वह काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस से लौट रहे थे। किच्छा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय उनकी माता और पत्नी को दो खानाबदोश महिलाओं ने घेर लिया। इसके बाद एक महिला ने उनकी माता को धक्का दिया। इस दौरान दूसरी महिला ने पत्नी का पर्स खोलकर उसमें रखे जेवर चुरा लिए। जब तक चोरी का पता चला तब तक ट्रेन चल पड़ी।
विज्ञापन
बहेड़ी में मदद मांगने पर जीआरपी कर्मी ने रिपोर्ट दर्ज करने का फॉर्म न होने की बात कही। ट्रेन के भोजीपुरा पहुंचने पर अधिवक्ता ने वीडियो कॉल के माध्यम से जीआरपी थाना काठगोदाम में रिपोर्ट दर्ज कराई।