फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Janmashtami boom from city to village

शहर से लेकर गांव तक जन्माष्टमी की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami boom from city to village
खटीमा में ज्वाला देवी मंदिर परिसर में खेल लगातीं महिलाएं। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। शहर और ग्रामीण अंचल में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। जन्माष्टमी के दूसरे दिन मंदिरों में भंडारा लगा, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

नगर के हनुमान मंदिर, निर्माण कुटी, ओंकारेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर शिव मंदिर, बिल्वेश्वर मंदिर, पशुपति नाथ मंदिर आदि में श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने देर रात तक कृष्ण अवतार जन्म पर भजन कीर्तन किए। पीलीभीत रोड चारूबेटा कॉलोनी स्थित बिल्वेश्वर मंदिर परिसर पर आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वार्ड 17 स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में भी भगवान कृष्ण की झांकियां सजाईं गईं। रविवार को सभासद जेपी सिंह, बृज बिहारी, चंद्र कुमार, अनिल मिश्रा, नरेश चंद्र तिवारी, राकेश मिश्रा, पंचम लाल, पं. सुरेन्द्र शर्मा, नितिन टंडन चिटटू आदि की देखरेख में भंडारा संपन्न हुआ। इधर, नगर के हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी पर झांकियां और महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। रविवार को संजय अग्रवाल, अनुज अग्रवाल अन्नू, आरए सिंह, विवेक अग्रवाल, राजन तिवारी, राजू जुनेजा, संजय पंत आदि की देखरेख में दिनभर भंडारा चला, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इधर, चकरपुर के कुटरी थरूवाट पट्टी में भी जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण के भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इधर, ग्राम भड़ा भुड़िया में थारू युवा मंच की ओर से जन्माष्टमी मनाई गई। यहां भड़ा भुड़िया ग्राम समिति की ओर से थारू युवा मंच के पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों को हिंदू धर्म के ध्वज प्रतीक से सम्मानित किया। श्रद्धा जागरण के द्वारा धर्म को कठोर और ब्रज युक्त संकल्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने थारू समाज से यदुवंश कुलश्रेष्ठ भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के अनुसरण की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed