{"_id":"6a6904fe7ff529bbca0a98dc","slug":"investigation-into-park-work-initiated-following-complaints-of-irregularities-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-115221-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अनियमितता की शिकायत के बाद शुरू हुई पार्क के कार्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अनियमितता की शिकायत के बाद शुरू हुई पार्क के कार्य की जांच
Wed, 29 Jul 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता। डीएम की ओर से निर्माणाधीन रजत जयंती पार्क की जांच के लिए गठित टीम ने निरीक्षण किया। कार्य की गुणवत्ता जांचकर ठेकेदार को पार्क में किसी तरह के कार्य न करने के निर्देश दिए।
नगर पंचायत की ओर से बनाई जा रहे रजत जयंती पार्क के निर्माण में अनियमितता और मानक के विरुद्ध निर्माण की शिकायत डीएम के साथ ही प्रदेश शासन से की गई थी। इसके बाद डीएम ने जांच कमेटी का गठन किया। मंगलवार को लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने नगर पंचायत की ओर से वार्ड नंबर छह, दहला रोड पर निर्माणाधीन रजत जयंती पार्क का भौतिक निरीक्षण किया। जांच टीम ने निर्माणाधीन पार्क के भीतर बन रहे सरोवर की लंबाई चौड़ाई और गहराई नापी और काम पर रोक लगाने के निर्देश दिए। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना भी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
डीपीआर के तहत हो रहा है निर्माण: नपं अध्यक्ष
खटीमा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना ने बताया कि नगर पंचायत के अंतर्गत निर्माणाधीन रजत जयंती पार्क का निर्माण डीपीआर के तहत हो रहा है। कुछ असामाजिक तत्व ब्लैकमेलिंग के लिए झूठी शिकायत कर अपने निजी लाभ के लिए परेशान कर रहे हैं। नगर पंचायत के अंतर्गत जितने भी काम हुए हैं, सभी मानक के अनुरूप हैं। वह किसी भी जांच के लिए हमेशा तैयार है। संवाद