फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Investigation in Pantnagar For Fraud in Bharti

डीन वेटरिनरी से 11 घंटे पूछताछ, आवास व कार्यालय भी खंगाले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Investigation in Pantnagar For Fraud in Bharti
पंतनगर में पूछताछ व तलाश के बाद कॉलेज से बाहर निकलते विजिलेंस की टीम। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के डीन डॉ. एनएस जादौन दरोगा भर्ती प्रकरण में नामजद हैं। बुधवार को सर्च वारंट लेकर सीओ दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में विजिलेंस की आठ सदस्यीय टीम पंतनगर पहुंची। टीम ने लगभग आठ घंटे तक डॉ. जादौन से पूछताछ की। उनके आवास, कार्यालय, विभाग और भर्ती सेल की तलाशी लेकर साक्ष्य जुटाए। टीम करीब 11 घंटे तक पंतनगर में ही रही।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब नौ बजे विजिलेंस की आठ सदस्यीय टीम डॉ. जादौन के फूलबाग स्थित आवास पहुंची जहां डॉ. जादौन नहीं मिले। बुलाने पर आवास पर पहुंचे डॉ. जादौन से टीम ने दोपहर करीब दो बजे तक लंबी पूछताछ की। टीम ने पूरे घर की तलाशी सहित कई फाइलें व पत्रावलियां अपने कब्जे में लीं।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे टीम डॉ. जादौन को लेकर महाविद्यालय के डीन कार्यालय व सर्जरी विभाग में पहुंची। यहां भी पूछताछ, तलाशी और साक्ष्य जुटाने का सिलसिला शाम पांच बजे तक चला। इसके बाद डॉ. जादौन को महाविद्यालय में छोड़कर टीम लैंबर्ट स्क्वायर स्थित भर्ती सेल के कार्यालय पहुंची। यहां रात करीब आठ-साढ़े आठ बजे तक विजिलेंस टीम रुकी और दस्तावेज खंगालकर साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
पंतनगर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में एसटीएफ की जांच के दौरान प्रदेश की अन्य भर्ती परीक्षाओं में भी धांधली उजागर हुई है। इनमें वर्ष 2015 में पंतनगर विवि की टेस्ट एंड सेलेक्शन कमेटी की ओर से कराई गई पुलिस विभाग में 339 दरोगाओं की सीधी भर्ती भी शामिल है। मामले में शासन ने बीती आठ सितंबर को विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद 13 सितंबर को एसपी विजिलेंस प्रह्लाद मीणा के नेतृत्व में पंतनगर पहुंची आठ सदस्यीय टीम ने कुलपति से मुलाकात के बाद भर्ती सेल (पूर्व में टेस्ट एंड सेलेक्शन कमेटी सेल) में इस भर्ती से जुड़े दस्तावेज खंगाले। इस परीक्षा की ओएमआर शीट जला दी गई थीं जबकि उससे पूर्व की भर्ती परीक्षाओं की ओएमआर शीटें उपलब्ध पाई गईं लेकिन फिर भी विजिलेंस को दरोगा भर्ती में धांधली से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत हाथ लग गए थे। पूर्व में एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार विवि के सेवानिवृत्त सहायक संस्थापनाधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने भी यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षाओं की धांधली में शामिल अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम उजागर किए थे। इस आधार पर विजिलेंस ने आठ अक्तूबर को शासन से अनुमति मिलने के बाद पंत विवि के डीन वेटरिनरी डॉ. एनएस जादौन और पूर्व सहायक संस्थापनाधिकारी दिनेश चंद्र जोशी सहित 12 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।

सर्च वारंट के साथ विजिलेंस की टीम ने डॉ. जादौन से पूछताछ के अलावा उनके आवास, कार्यालय, भर्ती सेल में पूरे दिन छानबीन की है। इसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों की जांच, पड़ताल की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रह्लाद मीणा, एसपी विजिलेंस, कुमाऊं मंडल, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed