फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Investigation For Disable Child in Rudrapur

छह दौरे करके भी नहीं पकड़ पाए बच्चे की जन्मजात विकृति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Investigation For Disable Child in Rudrapur
डीईआईसी की टीम को निर्देश देते एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की स्वास्थ्य जांच में लापरवाही सामने आई है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीमें आंगनबाड़ी केंद्रों में कई दौरे करने के बावजूद कुछ बच्चों की बीमारियों और जन्मजात विकृतियों को नहीं पकड़ पा रही हैं। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में नोडल अधिकारी ने पंतनगर की आरबीएसके की टीम को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

आरबीएसके के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने डीआईसी से ऋषिकेश एम्स और राममूर्ति अस्पताल बरेली रेफर हो रहे बच्चों के बारे जानकारी जुटाई। समीक्षा के दौरान पंतनगर के आंगनबाड़ी के तीन वर्ष के एक बालक के जन्म से ही ठीक से नहीं चल पाने की शिकायत मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए डॉ. मलिक ने आरबीएसके के प्रबंधक और डीईआईसी की टीम से बच्चे की बारे में विस्तृत जानकारी मांगी। पता चला कि जिस आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चा पंजीकृत था, उस आंगनबाड़ी केंद्र में आरबीएसके टीम बच्चों की स्वास्थ्य जांच के लिए छह बार दौरा कर चुकी थी, लेकिन बच्चे की विकृति के बारे में पता नहीं चल सका। इस पर आरबीएसके की पंतनगर की टीम को नोटिस जारी किया गया। डॉ. मलिक ने बताया कि प्रत्येक छह माह में एक बार दो डॉक्टरों, एक फार्मासिस्ट व एक नर्स की आरबीएसके की टीम आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों की स्वास्थ्य जांच करने के लिए दौरे करती हैं, इसके बावजूद बालक की विकृति पता नहीं चल सका। इसकी जांच की जा रही है। बालक को इलाज के लिए राममूर्ति अस्पताल बरेली रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed