फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Intelligence system fails, black balloons fly in front of CM's fleet

खुफिया तंत्र फेल, सीएम की फ्लीट के सामने उड़ाए काले गुब्बारे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Intelligence system fails, black balloons fly in front of CM's fleet
रुद्रपुर के अग्रसेन चौक के पास काला झंडे दिखाते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सीएम के विरोध की आशंका को लेकर पुलिस का खुफिया तंत्र सुबह से अलर्ट रहा लेकिन एन वक्त में खुफिया तंत्र नाकाम साबित हो गया। रुद्रपुर-नैनीताल हाईवे पर सीएम की फ्लीट के सामने कांग्रेस प्रदेश सचिव नंदलाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे उड़ाकर गो बैक के नारे लगाए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर वाहन में डालने का प्रयास किया तो वह विरोध करने लगे। इसके बाद पुलिस ने प्रदेश सचिव और कार्यकर्ता पर लाठियां भांज दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को सीएम त्रिवेंद्र रावत रुद्रपुर में दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना का शुभारंभ करने पहुंचे थे। 31वीं वाहिनी पीएसी में हेलीकॉप्टर लैंड होने के बाद सीएम कार से नैनीताल रोड से गांधी मैदान जा रहे थे। डीडी चौक से कुछ पहले कांग्रेस प्रदेश सचिव नंदलाल और वार्ड अध्यक्ष तरनदीप यादव ने मुख्यमंत्री की फ्लीट के आगे काले गुब्बारे उड़ाकर गो बैक के नारे लगाने शुरू कर दिए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर वाहन में डालना चाहा तो वह विरोध करने लगे। दोनों को रोकने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां भांज दीं। लाठियां हाथ, पैर में लगने से दोनों चोटिल हुए हैं। सीएम की फ्लीट के सामने काले गुब्बारे उड़ाने की भनक पुलिस के खुफिया तंत्र को नहीं लगी। इधर, कांग्रेसियों ने पुलिस की मारपीट का विरोध किया है। उनका कहना है कि पुलिस को कार्यकर्ताओं को रोकने का अधिकार तो है लेकिन मारपीट करने की छूट नहीं है।
विज्ञापन

रुद्रपुर/बाजपुर/दिनेशपुर। सीएम के आगमन पर विरोध कर रहे पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ समेत 40 कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर किसानों को धान का समय से भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक नारायण पाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अंबेडकर पार्क में धरना दिया। सीएम के पहुंचने से एक घंटे पहले पुलिस ने सभी धरने से उठाकर हिरासत में ले लिया। वहां पूर्व पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पुष्कर राज जैन, सोनू शर्मा मौजूद थे। वहीं, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में सीएम को काले झंडे दिखाने आ रहे दर्जनों कांग्रेसियों को पुलिस ने अग्रसेन चौक के पास गिरफ्तार कर लिया। वहां पर राजेंद्र निषाद, सचिन मुंजाल, दिनेश पंत, दुलविंदर सिंह, राघव सिंह, राजीव कालरा, जगदीश दास, जय सिंह आदि थे।
उधर, बाजपुर में बाजपुर बचाओ मुहिम के संयोजक कांग्रेसी नेता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने हाथों में काले झंडे लेकर प्रदर्शन कर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान को सौंपा। मांग की गई कि मुख्यमंत्री को किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के हक में निर्णय लेकर ही ऊधमसिंह नगर आना चाहिए। वहां पूरन सिंह, रवि बरुआ, प्रिंसदास, विकल कुमार, दिवस पांडे, करन सिंह निक्कू, शिवम, विक्की सिंह, संजीव कुमार, नदीम, राजकिशोर सिंह आदि थे।

उधर, दिनेशपुर में कार्यकर्ता पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ममता हालदार के नेतृत्व में सुभाष चौक में एकत्र हुए। वहां धरना देकर सीएम के खिलाफ नारेबाजी की। सभी सीएम को काला झंडा दिखाने के लिए रुद्रपुर जाने की तैयारी कर रहे थे, इसकी भनक लगते ही एसआई जितेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में पुलिसकर्मी मुख्य चौराहे पर पहुंच गए और सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी को लेकर थाने पहुंची जहां उन्हें शाम साढ़े चार बजे तक हिरासत में रखा गया। मुख्यमंत्री के वापस जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी 16 कार्यकर्ताओं को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed