{"_id":"65d25bdac2209431ba011bc4","slug":"injured-laborer-dies-family-members-protest-and-demand-compensation-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-108403-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: घायल मजदूर की मौत, परिजनों ने धरना देकर मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: घायल मजदूर की मौत, परिजनों ने धरना देकर मांगा मुआवजा
Mon, 19 Feb 2024 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में अटरिया पुल के पास धरना प्रदर्शन करते लोग। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की एक फैक्टरी में दीवार तोड़ने के दौरान हुए हादसे में घायल मजदूर की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने धरना देकर फैक्टरी प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि मुआवजा नहीं मिला तो फैक्टरी गेट पर धरना देेंगे।
रविवार को अटरिया पुल के पास बड़ी संख्या में लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मुखर्जीनगर जगतपुरा निवासी संजीत यादव (43) राज मिस्त्री का काम करता था। एक पखवाड़े पहले सिडकुल की एक फैक्टरी का मालिक संजीत को भवन तोड़ने के काम के लिए सिडकुल ले गया था। 15 फरवरी को एक भवन की दीवार तोड़ते समय वह गिर गई। हादसे में संजीत गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए राममूर्ति अस्पताल बरेली ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
संजीत के मना करने के बावजूद फैक्टरी मालिक ने जबरन कार्य कराया था। फैक्टरी मालिक ने चार लाख रुपये मुआवजा देने का केवल आश्वासन ही दिया। मृतक के सात बच्चे हैं। वहां पर विकास ठाकुर, रणवीर यादव, मिथुन यादव, गौरख यादव, सुनील यादव, मीना देवी, शोभा देवी, रीना, नमिता, सोनी सहित अनेक मौजूद रहे। संवाद