फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Information on the morning the police surrendered camping

सरेंडर की सूचना पर सुबह से ही डेरा डाले रही पुलिस

Tue, 08 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Tue, 08 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन

गदरपुर में नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में विधायक अरविंद पांडेय करीब 12 दिनों से फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी को पुलिस ने हरसंभव प्रयास किया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। इस बीच विधायक पांडेय ने रुद्रपुर स्थित अंबेडकर पार्क में कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देने के साथ ही जिला न्यायालय में सीजेएम की अदालत मेें सरेंडर की घोषणा भी की थी। लेकिन बाद में विधायक के खराब स्वास्थ्य के हवाले पर अदालत ने उन्हें सरेंडर के लिए सात सितंबर तक का समय दे दिया था। इधर, सोमवार को विधायक के सीजेएम की अदालत के समक्ष सरेंडर की सूचना पर एएसपी टीडी वैला और सीओ रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस सुबह से ही जिला न्यायालय परिसर में उनकी गिरफ्तारी को तैनात रही। करीब दो-तीन घंटों के इंतजार के बाद पुलिस को सूचना मिली कि विधायक को गदरपुर में गिरफ्तार किया जा चुका है। जिस पर पुलिस के आला अधिकारी गदरपुर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed