फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   India's economy became stronger under Modi rule: Bhatt

मोदी राज में भारत की अर्थव्यवस्था बनी मजबूत : भट्ट

Mon, 05 Feb 2024 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 05 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
India's economy became stronger under Modi rule: Bhatt
रुद्रपुर के संजय वन का निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट। संवाद
रुद्रपुर। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मोर्गन स्टेनली ने भी देश की तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था को माना है।
विज्ञापन


रविवार को सिटी क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार का अंतरिम बजट बहुआयामी है। देश की अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ने से दसवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। भारत की विकास दर 7.5 से अधिक रही है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला भारत पहला देश बन गया। आदित्य एल1 मिशन सफल रहा। पीएम मोदी के नेतृत्व में आधारभूत संरचनाओं का विकास हो रहा है। अटल सेतु का निर्माण और देश में बंदे भारत व अमृत भारत जैसी हाई स्पीड आधुनिक ट्रेन मिली है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की भी सराहना की। वहां विधायक शिव अरोरा, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, काशीपुर जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, विवेक सक्सेना, अमित नारंग, विपिन जल्होत्रा, सुरेश कोली, जिला मीडिया प्रभारी मयंक कक्कड़, शाहखान राजशाही आदि थे। संवाद
विज्ञापन


संजय वन में मिलेगी अतिथि गृह की सुविधा
रुद्रपुर। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने संजय वन चेतना केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए वन के कायाकल्प के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां वन विकास निगम की ओर से अतिथि गृह की व्यवस्था कराने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बताया कि संजय वन के सुंदर पर्यटक स्थलों के कायाकल्प में अब तक 80 लाख रुपये लग चुके हैं। बताया कि राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी से आज ही फोन पर संजय वन में विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर लगाने को दस लाख रुपये की मांग की। बलूनी ने शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया है। पर्यटन सचिव सचिन खुल्बे से पर्यटक स्थल को सुंदर बनाने में सहयोग मांगा है। बताया कि 25 फरवरी से पहले इस पर्यटक स्थल का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से श्री गणेश कराने प्रस्ताव रखेंगे।वहां उत्तम दत्ता, सुरेश परिहार, मुख्य वन संरक्षक वीके पात्रो, डीएम उदय राज सिंह, डीएफओ हिमांशु बांगरी, एसडीएम मनीष बिष्ट, एमएनए नरेश दुर्गापाल आदि थे। संवाद

अयोध्या की पैदल यात्रा करने पर गाबा का स्वागत
रुद्रपुर। रामलला के दर्शन करने के लिए रुद्रपुर से अयोध्या धाम तक 475 किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा करने वाले सुशील गाबा का रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। भट्ट ने कहा कि भारी ठंड के बीच लंबा सफर तय करना उनके अदम्य साहस और श्रीराम की कृपा होने का प्रमाण है।



नजूल भूमि पर दिए जाएंगे 2000 पट्टे, मेट्रो ट्रेन की संभावना देखेंगे

रुद्रपुर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पत्रकार वार्ता में कहा कि नजूल भूमि पर बसे हुए लोगों को सरकार मालिकाना हक देने जा रही है। मुख्यमंत्री जल्द ही कार्यक्रम कर 2000 पट्टे बाटेंगे। उन्होंने बताया कि 50 वर्ग मीटर तक भूमि मुफ्त मिलेगी। साथ ही कहा कि उन्होंने शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिलकर लिए मेट्रो ट्रेन की मांग की है। इसके तहत हल्द्वानी, रामनगर रुद्रपुर, काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, गदरपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा, बनबसा और टनकपुर को सर्किल बनाया जाएगा। इसके लिए संभावनाएं देखी जाएंगी। उसके बाद प्रस्ताव तैयार करने की कार्रवाई की जाएगी। सर्किट क्षेत्र में मेट्रो ट्रेन दौड़ने से पर्यटन, उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ ही लाखों की आबादी को लाभ मिलेगा। कहा कि रुद्रपुर में ड्रेनेज, मल्टीलेवल पार्किंग, मोदी मैदान में इंडोर ऑडिटोरियम आदि कार्य किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed