{"_id":"6b0c6dfb4d82614b65093fc9","slug":"in-udham-singh-nagar-4579-candidates-took-the-pcs-preliminary-test-while-2895-remained-absent-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-150354-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ऊधमसिंह नगर में 4579 अभ्यर्थियों ने दिया पीसीएस प्री टेस्ट, 2895 रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ऊधमसिंह नगर में 4579 अभ्यर्थियों ने दिया पीसीएस प्री टेस्ट, 2895 रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
रुद्रपुर/काशीपुर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की राज्य सिविल व प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले के 19 परीक्षा केंद्रों में 7474 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सुबह की पाली में 7474 में से 4579 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 2895 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दोपहर में 4481 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी जबकि 2993 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई थीं। रुद्रपुर व काशीपुर विकास खंड क्षेत्र में सात और खटीमा में पांच केंद्र बनाए थे। परीक्षा से पूर्व अपर जिलाधिकारी निर्मला बिष्ट ने डॉ. एपीजे कलक्ट्रेट सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों, समन्वयकों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक लेकर परीक्षा को शांतिपूर्णऔर निष्पक्षता से संपन्न कराने के निर्देश दिए थे।
इधर, काशीपुर में तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि काशीपुर में शिवालिक होली माउंट एकेडमी, तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, केपीसी, छावनी चिल्ड्रन एकेडमी, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज, तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डीएवी में अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा हुई। काशीपुर में सात केंद्रों पर 2180 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में सामान्य अध्ययन की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षण दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक हुई।