फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In Memory of Arun Jaitley

अरुण जेटली ने काशीपुर की चुनावी सभा में भाग लिया था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
In Memory of Arun Jaitley
ाइल फोटो बाजपुर के रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली स? - फोटो : BAZPUR
काशीपुर। पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली ने वर्ष 2012 में काशीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हरभजन सिंह चीमा के लिए वोट मांगे थे। उन्होंने तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस सरकार को उत्तराखंड विरोधी बताया था। तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी ने बताया कि जेटली 28 जनवरी 2012 को हरभजन सिंह चीमा के समर्थन में स्टार प्रचारक के रूप में आए थे। उन्होंने चीमा के साथ किला मैदान से नगर पालिका मैदान तक रैली में भाग लिया। नगर पालिका मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर तत्कालीन केंद्र सरकार को उत्तराखंड विरोधी बताकर कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड के विकास के लिए जो पैकेज दिया था। उसे समाप्त कर दिया जबकि पैकेज 2013 तक के लिए था।
विज्ञापन

2012 में बाजपुर आए थे पूर्व वित्त मंत्री जेटली
बाजपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री ) राजेश कुमार ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में बाजपुर सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार के चुनाव प्रचार में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नगर में स्थित रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया था। उस वक्त जेटली ने देश के अंदर उत्तराखंड का विशेष महत्व होने की बात कही थी। शनिवार को जेटली के निधन का समाचार मिलते ही राजेश कुमार ने गांव बरहैनी में होने वाली मटकी फोड़ में बतौर मुख्य अतिथि अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed