फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In case of fire on forest guard throw reports

फारेस्ट गार्ड पर फायर झोंकने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 13 Jan 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ किच्छा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ किच्छा। Updated Wed, 13 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन

इमलीघाट के निकट लकड़ी तस्करों द्वारा फारेस्ट गार्ड पर गोली चलाने की घटना की कोतवाली में रिपोर्ट अनुभाग अधिकारी कुणाल सिंह की ओर से तीन अज्ञात लकड़ी तस्करों के खिलाफ दर्ज करा दी गई हैं। पुलिस और वन विभाग ने मंगलवार को भी वन क्षेत्र में कांबिंग करके तस्करों की तलाश की।

विज्ञापन


सोमवार शाम को शीशम की लकड़ी चुराने जंगल आये तीन लकड़ी तस्करों को जब फारेस्ट गार्ड शक्ति कुमार पांडे पर गोली चला दी थी। मंगलवार को इस मामले में वन अनुभाग अधिकारी कुणाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि तीन अज्ञात लकड़ी तस्करों ने शीशम का पेड़ काट दिया। बताया कि लकड़ी उठाने आये तस्करों को जब गार्ड शक्ति कुमार पांडेे, विक्रम अधिकारी और भूपेंद्र सिंह ने रोका तो तस्करों ने उनपर गोली चला दी। जिससे शक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन


तस्कर मौके पर एक साइकिल, एक देसी बंदूक, एक खोखा और एक आरा छोड़कर फरार हो गये हैं। पुलिस ने धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, एसएसआई योगेश उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये कांबिंग की बताया कि वन क्षेत्र में मुखबिरों का जाल बिछाया गया है। कहा कि कुछ सूत्र हाथ लगे हैं आरोपी शीघ्र पकड़े जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed