फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In 2022, the face of Aam Aadmi Party will also be from Uttarakhand - Mohania

2022 में आम आदमी पार्टी का चेहरा भी उत्तराखंड से ही होगा-मोहनिया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
In 2022, the face of Aam Aadmi Party will also be from Uttarakhand - Mohania
खटीमा में सितारगंज रोड पर आप कार्यकर्ताओं की बैठक में मौजूद दिल्ली विधायक व उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया एवं अंय पदाधिकारी - फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। आम आदमी पार्टी के बूथ लेबल कार्यकर्ताओं की बैठक लेने खटीमा पहुंचे दिल्ली के विधायक और उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि पार्टी पूरे दमखम से 2022 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी और पार्टी का चेहरा भी उत्तराखंड से होगा। रविवार को सितारगंज रोड स्थित एक बैंकट हाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तराखंड प्रभारी मोहनिया ने कहा कि दिल्ली में आम जनता को जो सुविधाएं मिल रही है, वही उत्तखंडवासियों को भी मिलें इसी मकसद से जनता हमें चुनाव लड़ाएगी। मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता आप को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आप की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाए। प्रदेश संयोजक एसएस कलेर ने कहा कि उत्तराखंड के लिए पार्टी का विजन पर्यटन और शिक्षा पर फोकस करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत करने के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। बैठक में जिला प्रवक्ता अमन अरोरा, नगर अध्यक्ष अनुज अग्रवाल, सुनील कंडवाल, सुनील ग्रोवर, हरपाल, गुलफाम, जाहिद, हिना, रहीस, अनिल गुप्ता, रवि चंद, उमेश, बिशन जोशी, दलजीत रियात, सुप्रीत भाटिया, मंजीत रंधवा, सर्वजीत वाजवा, अजय अग्रवाल, रोहित, संदीप, करन बत्रा, विजय गुप्ता, शिव राणा बाबु राम राणा, गिरीश जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed