{"_id":"6ab817d554f8ea3019027f0e","slug":"opportunity-for-women-to-apply-online-for-hajj-under-the-mehram-category-kashipur-news-c-235-1-rdp1011-149364-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मेहरम सीटों के लिए महिलाओं को ऑनलाइन हज आवेदन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मेहरम सीटों के लिए महिलाओं को ऑनलाइन हज आवेदन का मौका
Sun, 27 Sep 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई ने हज के लिए मेहरम सीटों के तहत महिला हज आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन का अवसर दिया है। देशभर की राज्य हज समितियों को 500 मेहरम सीटों का कोटा आवंटित किया गया है। यह सुविधा उन महिला आवेदकों के लिए है जो पासपोर्ट की अनुपलब्धता या अन्य कारणों से निर्धारित समय पर आवेदन नहीं कर सकी थीं।
उत्तराखंड राज्य हज समिति के ईओ मोहम्मद आरिफ ने बताया कि मेहरम कोटे के तहत ऑनलाइन आवेदन सात अक्तूबर 2026 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर किए जा सकेंगे। आवेदक का पासपोर्ट निर्धारित अंतिम तिथि से पहले बना होना चाहिए और उसकी वैधता कम से कम 31 दिसंबर 2027 तक होनी जरूरी है।
आवेदन के साथ पासपोर्ट के आवश्यक पृष्ठ, नवीनतम फोटो, पते का प्रमाण और मेहरम से संबंध का वैध दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। मेहरम कोटे में इच्छुक महिला हज यात्री को उसके शरई मेहरम के कवर में शामिल किया जाएगा। इसके लिए मेहरम साथी का हज के लिए आवेदन करना और चयनित होना जरूरी है। महिला आवेदक ने पहले हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई अथवा टूर ट्रेवल्स या अन्य माध्यम से हज नहीं किया होना चाहिए।