फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   If only the ribbon were cut, the ordeal would end... Humans are distressed and voiceless animals left destitute because the *gaushala* (cow shelter) has not yet opened.

Udham Singh Nagar News: फीता कटे तो जान छूटे... गोशाला शुरू न होने से इंसान परेशान, निराश्रित बेजुबान

Mon, 24 Aug 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 24 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
If only the ribbon were cut, the ordeal would end... Humans are distressed and voiceless animals left destitute because the *gaushala* (cow shelter) has not yet opened.
खटीमा में टिगरी के पास टनकपुर मार्ग पर घूमने लावारिस पशु
खटीमा। हल्दीघेरा गांव में कुमाऊं मंडल की सबसे बड़ी हाईटेक गोशाला बनकर तैयार हो गई है लेकिन लोकार्पण में देरी के कारण इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु आए दिन ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। वहीं किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

झनकट के पास दियां गांव स्थित गोशाला आठ जुलाई 2024 को बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद हल्दीघेरा गांव में नई हाईटेक गोशाला का निर्माण किया गया। करीब 2.8 हेक्टेयर क्षेत्र में सात करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी इस गोशाला में लगभग दो हजार पशुओं को रखने की व्यवस्था की गई है। इसके तैयार होने के बावजूद इसके शुरू न होने से फिलहाल निराश्रित पशुओं की समस्या जस की तस बनी हुई है। टनकपुर मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कों पर पशुओं के झुंड देखे जा रहे हैं। इससे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था जिला पंचायत गोशाला का निर्माण कार्य पूरा कर चुकी है। अब सिर्फ लोकार्पण होना बाकी है। गोशाला के संचालन में आने के बाद सड़कों पर भटक रहे निराश्रित पशुओं को सुरक्षित आसरा मिल सकेगा। इससे किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान के साथ ही सड़कों पर जाम और पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोट-
बरसात के मौसम के कारण हाईटेक गोशाला का फिनिशिंग का कार्य पूरा नहीं हो पाया था जिस कारण लोकार्पण में थोड़ी देरी हुई। रक्षाबंधन पर्व के बाद गौशाला का लोकार्पण किए जाने की संभावना है। -अजय मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed