फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Identification of the culprit in just three seconds

बस तीन सेकंड में चेहरे से हो सकेगी अपराधी की पहचान

Thu, 07 Feb 2019 01:03 AM IST
yashwant yashwant     अमर उजाला ब्यूरो 
    अमर उजाला ब्यूरो  Published by: yashwant yashwant Updated Thu, 07 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Identification of the culprit in just three seconds
computer spy

अब पुलिस किसी भी चेहरे को देखकर मात्र तीन सेकंड में बता देगी कि अपराधी कौन है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रतिबिंब नाम का रिकगनाइजेशन साफ्टवेयर जारी किया है। अभी तक बिहार, पंजाब और तेलंगाना पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रही थी।  

विज्ञापन


प्रदेश में अब लापता व्यक्ति, अज्ञात शव, पुराने या नए अपराधी की पहचान करना पुलिस विभाग के लिए मुश्किल काम नहीं रहेगा। एसटीएफ की ओर से जारी प्रतिबिंब साफ्टवेयर से पांच साल के भीतर हत्या, लूट, डकैती जैसी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों का डेटा रहेगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही माओवादी गतिविधियों में लिप्त आरोपी, हिस्ट्रीशीटर, गैंगेस्टर में निरुद्ध लोगों की जानकारी भी साफ्टवेयर में रहेगी। किसी भी संदिग्ध का फोटो साफ्टवेयर में लोड करने पर मात्र तीन सेकेंड में डेटा में मौजूद अपराधियों की फोटो से मिलान कर चता चल जाएगा कि यह चेहरा किसी अपराधी का है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे अपलोड करने में भी मात्र दो सेकेंड का समय लगेेगा। एसटीएफ की सीसीटीएनएस टीम पूरे कुमाऊं में एसएचओ और एसओ को साफ्टवेयर संचालन का प्रशिक्षण दे रही है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद हर थाने की पुलिस इसका इस्तेमाल करेगी।  
इंसेट:  
इंसानी दिमाग की तरह करता है काम  
रुद्रपुर। यह सॉफ्टवेयर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तर्ज पर इंसानी दिमाग की तरह काम करता है। डीआईजी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि यह सॉफ्टवेयर  फेस फीचर को मैच कर रिजल्ट देता है। शारीरिक ढांचे से भी किसी की पहचान हो सकेगी। इसमें वाइस सेंपल रिकार्ड करने की सुविधा भी है।
इंसेट:  
एसएचओ और उससे ऊपर के अधिकारी करेंगे डेटा अपलोड 
रुद्रपुर। एसएचओ और उससे ऊपर के अधिकारी ही इस साफ्टवेयर में पांच साल तक के अपराधियों का डेटा अपलोड करेंगे। इसमें उन्हें अपराधियों का नाम, पता और फोटो अपलोड करना होगा। इसके बाद हर दरोगा के मोबाइल पर इसे लोड किया जाएगा। अभी तक एसटीएफ ने दस हजार अपराधियों का डेटा अपलोड किया है। अगले चार माह में करीब 40 हजार अपराधियों का डेटा तैयार हो जाएगा। 
इंसेट:  
25 साल पुराने चेहरे की हुई पहचान  
रुद्रपुर। डीआईजी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि साफ्टवेयर की जांच के लिए एसटीएफ के एक इंस्पेक्टर का वर्तमान फोटो साफ्टवेयर में अपलोड किया गया। फिर उसी इंस्पेक्टर के 25 साल पुराने बचपन के फोटो को लोड किया गया। तीन सेकेंड में ही साफ्टवेयर ने बचपन के चेहरे की पहचान वर्तमान के चेहरे के रूप में की गई।  

कोट: 
अपराधियों की पहचान के लिए प्रतिबिंब नाम से रिकगनाइजेशन साफ्टवेयर जारी किया गया है। इसमें अपराधियों का डेटा अपलोड किया जा रहा है। डेटा लोड होने के बाद सभी थानों में इसका इस्तेमाल अपराधियों की पहचान और शवों की शिनाख्त के लिए होगा।  
रिधिम अग्रवाल, डीआईजी, एसटीएफ   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed