{"_id":"67eae8102f54b57342053c8f","slug":"hundred-percent-budget-received-in-state-sector-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-122832-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राज्य सेक्टर में मिला बजट सौ फीसदी खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राज्य सेक्टर में मिला बजट सौ फीसदी खर्च
Tue, 01 Apr 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य सेक्टर में वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिला प्रशासन ने शत-प्रतिशत धनराशि खर्च कर ली है। इसमें राजकीय सिंचाई, विकासखंड, सड़क और पुल के लिए सर्वाधिक धनराशि मिली थी। प्रशासन की मॉनिटरिंग का परिणाम रहा कि सभी विभागों ने धनराशि खर्च कर ली।
ऊधमसिंह नगर में वन विभाग को पौधरोपण और पौधों के रखरखाव के लिए राज्य सेक्टर में 62.10 लाख की धनराशि मिली थी। इसमें विभाग की तरफ से शत-प्रतिशत धनराशि खर्च कर ली गई। पशुपालन विभाग को दो करोड़, राजकीय सिंचाई को 6.44 करोड़, नलकूप विभाग को 2.75, मत्स्य पालन को 1.15, सामुदायिक विकास के लिए विकासखंडों को शासन की तरफ से 4.11 करेाड़ की राशि दी गई थी।
इसी तरह सड़क और पुल को 8.13 करोड़, युवा कल्याण विभाग को 5.6 करोड़, गन्ना विभाग को एक करोड़, संस्कृति विभाग को 1.06 करोड़, खेलकूद विभाग को 1.43 करोड़, कृषि को 1.92 करोड़, उद्यान 2.44 करोड़, वैकल्पिक ऊर्जा को 2.50 करोड़, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को 2.79 करोड़, माध्यमिक शिक्षा को तीन करोड़ और प्राथमिक शिक्षा को चार करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई थी। राज्य सेक्टर के तहत कुल 35 विभागों को 74.20 करोड़ की धनराशि दी गई थी। इसे सभी विभागों ने खर्च कर लिया है।
विज्ञापन
सीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि एक-एक विभाग की मॉनिटरिंग की जा रही थी। इसी का परिणाम रहा कि सभी विभागों ने विकास मद में धनराशि खर्च कर ली।