फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   human are the enemies of humanity : baba hardev

इंसान ही बना इंसानियत का दुश्मन : बाबा हरदेव

Fri, 18 Mar 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 18 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
human are the enemies of humanity : baba hardev
बाबा हरदेव - फोटो : Amar Ujala

निरंकारी मिशन के सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह ने कहा कि कलयुग में इंसान इंसानियत को भूल चुका है। इंसान ही इंसान का दुश्मन बनता जा रहा है। कहा मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। वह नैनीताल हाईवे स्थित मंडी समिति मैदान में विशाल निरंकारी संत समागम में प्रवचन कर रहे थे। जहां हजारों की संख्या में अनुयायी मौजूद थे। चारों ओर रोशनी से जगमगाता पंडाल था। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सत्य मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा इंसान जन्म से पहले भगवान से कई वायदे करता है लेकिन जन्म के बाद सांसारिक मोह माया व निजी स्वार्थ की खातिर भगवान से किए वायदों  को भूलकर असत्य व काल्पनिक दुनिया में खो जाता है। उमनुष्य को जाति धर्म, छुआछूत की भावना को दूर करके इंसानियत की ओर कदम बढ़ाने चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि कोई भी धर्म या मजहब इंसान को जानवर बनने की शिक्षा नहीं देता बल्कि भाईचारे व एकता अखंडता की शिक्षा देती है। 
विज्ञापन



सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
रुद्रपुर। नैनीताल रोड पर विशाल निरंकारी संत समागम की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा मिशन के सेवादारों व बाहरी सुरक्षा का जिम्मा स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बखूबी निभाया। पंडाल के अंदर निरंकारी मिशन के सेवादार अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे थे और हजारों की भीड़ को नियंत्रित करने व कतारबद्ध चलने का आग्रह कर रहे थे। वहीं हाईवे पर पुलिस के जवानों ने यातायात व्यवस्था को सुचारु करने का दायित्व निभाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed