{"_id":"595003cd4f1c1b64758b45ed","slug":"house-caught-fire-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
जली स्कूूूटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट होने से घर के प्रथम तल में आग धधक उठी। दूसरी मंजिल पर सो रहे परिवार के सदस्यों को दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा। हादसे में घर में खड़ी तीन तीन स्कूटियां जल गई।
विज्ञापन
सब्जी मंडी में मिठाई की दुकान चलाने वाले राधेश्याम गुलयानी का सिविल लाईन स्थित जनता इंटर कॉलेज के पास दो मंजिला मकान है। शनिवार रात राधेश्याम का परिवार दूसरी मंजिल पर सो रहा था। सुबह करीब तीन बजे राधेश्याम ने देखा कि उनके मकान के निचले तल से धुआं उठ रहा है।
विज्ञापन
जब उन्होंने जीने से नीचे झांककर देखा तो वहां पर चारों ओर आग फैली हुई थी। राधेश्याम ने मामले की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल विभाग के एफएसओ हरीश गिरी दमकल की एक गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने पूरे परिवार को सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा। आग से घर में खड़ी तीन स्कूटियां जल गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग से करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।