{"_id":"6a6904d26c913310960acfb8","slug":"honouring-women-from-self-help-groups-rudrapur-news-c-235-1-rdp1011-146647-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का सम्मान
Wed, 29 Jul 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। काशीपुर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला, भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि परिवार और समाज की आर्थिक उन्नति में भी अहम योगदान दे रही हैं। सम्मेलन के दौरान दस स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। वहां ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर, राजकुमार, रीता चमोली, मंजू रावत आदि थे। संवाद