{"_id":"6a35917d46b1be1ac90d11b9","slug":"himesh-and-gauri-outpaced-everyone-in-the-run-for-yoga-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-143125-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रन फॉर योगा में हिमेश और गौरी ने सबको पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रन फॉर योगा में हिमेश और गौरी ने सबको पछाड़ा
Sat, 20 Jun 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में रन फॉर योगा व नशामुक्त जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रन फॉर योगा दौड़ का शुभारंभ दायित्वधारी उत्तम दत्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान हिमेश राजपूत और गौरी ने सबको पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त किया। शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में केवल चम्याल द्वितीय, युवराज जोशी तृतीय, भरत कुमार चतुर्थ, गणेश सिंह पंचम व विजय सिंह छठवें स्थान पर रहे।
इसी तरह महिला वर्ग में आयुषी कश्यप द्वितीय, पल्लवी महंतो तृतीय, प्रीति चतुर्थ, आरती पंचम व सिद्धी छठे स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र सौंपे गए। बच्चों को संबोधित करते हुए दायित्वधारी उत्तम दत्ता ने कहा कि योग एक जीवन पद्धति है, प्रतिदिन योग को जीवन में अपनाना चाहिए। रन फॉर योगा कार्यक्रम में 350 से अधिक युवा, बच्चे, खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत, प्रमोद मित्तल, डाॅ. निवेदिता जोशी, डाॅ. दीपक सरकार, नोडल अधिकारी डाॅ. वीरेंद्र सिंह रौतेला, डाॅ. महेश जोशी, डाॅ. भावना जोशी, डाॅ. सुरेंद्र कुमार पपनेजा आदि मौजूद रहे।
--
मदरसों में भी मनाया जाएगा योग दिवस
खटीमा। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार और देहरादून के समस्त मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों के नाम पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि 21 जून को उत्तराखंड में विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। मदरसों में भी योग दिवस के अवसर पर छात्रों व अध्यापकों को योग के महत्व से अवगत कराया जाए। योग कार्यक्रम के फोटोग्राफ उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद की ईमेल में भेजने को कहा।
विज्ञापन
-- -
21 से शुरू होगा तीन दिवसीय योग शिविर
काशीपुर। पूर्णधेनु योग शोध संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तीन दिवसीय शिविर आयोजित होगा। योग गुरु आयुर्वेदाचार्य रतिन योगी ने बताया शिविर 21 जून से सुबह छह बजे से सात बजे तक लक्ष्मीपुर पट्टी, मधुबन नगर, पूर्णधेनु योग शोध संस्थान में आयोजित होगा। इसके साथ योग की षट्कर्म क्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। संवाद