{"_id":"6595925d4ad99f64060094eb","slug":"himalayan-school-becomes-winner-in-district-level-futsal-competition-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-7076-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिला स्तरीय फुटसल प्रतियोगिता में हिमालयन स्कूल बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिला स्तरीय फुटसल प्रतियोगिता में हिमालयन स्कूल बना विजेता
Wed, 03 Jan 2024 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला फुटसल एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय अंडर 14 बालक वर्ग फुटसल प्रतियोगिता में हिमायलन स्कूल चैंपियन बना। मुख्य अतिथि जिला जु–जित्सू संघ के महासचिव ऋषिपाल भारती ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अद्वितीय महत्व रखता है। बॉक्सिंग कोच मनोज सिंह ने कहा कि एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने के लिए खेल एक बहुत ही प्रभावी तरीका है। फुटसल एसोसिएशन के महासचिव नीतीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में छह टीमों में हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबले में हिमालयन प्रोग्रेसिव टीम ने जेसीज स्कूल को 1–0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी छह से आठ जनवरी को अहमदाबाद में होने वाली 15 वीं जूनियर फुटसल नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक रैफरी में रोहित पांडेय रहे। वहां सूर्य जलाल, जगदीश भट्ट, नवल कन्याल, राजेंद्र कुमार, नवनीत राव, भोतोष मंडल आदि थे। संवाद
विज्ञापन