फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   High speed school vehicle fell into the pit, the children left childless

तेज रफ्तार स्कूली वाहन गड्ढे में गिरा, बाल बाल बचे बच्चे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
High speed school vehicle fell into the pit, the children left childless
शक्तिफार्म में हादसे के बाद सड़क किनारे गड्ढे में गिरा स्कूल वाहन। संवाद - फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रहा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। इससे वाहन में सवार पांच बच्चों को चोटें आईं। एक छात्रा की नाक में गंभीर चोट लगने पर परिजन उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहीं चालक को पूछताछ के लिए पुलिस ने चौकी में बैठा रखा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर लालपुर स्थित एक निजी स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रहा वाहन सिरसा मार्ग पर जगतारपुर के पास अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। वाहन में बैठीं तीन छात्राओं सहित पांच स्कूली बच्चों को चोटें आईं। सूचना पर चौकी प्रभारी संजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को सितारगंज के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद राशि मंडल (12), तनुजा फर्त्याल (14), हर्षवर्धन विश्वास (16), आकाश (16) को घर भेज दिया।
विज्ञापन

कशिश अग्रवाल (17) की नाक में चोट लगने पर परिजन उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले गए। इधर वाहन में बैठे स्कूली बच्चों का कहना है कि ड्राइवर काफी तेजी से गाड़ी चला रहा था। बार-बार मना करने के बावजूद उसने स्पीड कम नहीं की और हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे पेड़ से वाहन के टकराने पर स्थिति भयावह हो सकती थी। गड्ढे में वाहन के गिरने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed