फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health

कोरोना टीकाकरण जागरुकता अभियान में युवा भी नहीं रहे पीछे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Health
पुनीत, रुद्रपुर। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/काशीपुर। देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 200 करोड़ को छूने जा रहा है। इस अभियान को गति देने में युवाओं की भूमिका भी काफी सराहनीय रही। हालांकि अभी भी कुछ लोग कोरोना की दूसरी डोज और बूस्टर डोज से वंचित हैं, जिन्हें युवा लगातार जागरूक कर रहे हैं। शुक्रवार को बातचीत में रुद्रपुर के युवाओं ने कोरोना टीकाकरण अभियान की महत्ता के बारे में अपने विचार रखे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान मैंने आस-पड़ोस के लोगों को टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूक किया था। इसका सकारात्मक परिणाम रहा। मैंने भी कोरोना वैक्सीन की सभी डोज लगवा ली हैं। आप भी कोरोना वैक्सीन की सभी डोज लगवाएं। - पुनीत, रुद्रपुर।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की शुरुआत में कुछ लोग वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे थे। वे वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर आशंकित थे। ऐसे लोगों को मैंने कोरोना वैक्सीन के बारे में जागरूक किया। इसके बाद उन लोगों ने वैक्सीन भी लगाई। - अंकित गंगवार, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मैं कोरोना वैक्सीन की सभी डोज लगवा चुकी हूं। अधिकांश जागरूक युवा वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। कोरोना वैक्सीन हमें कोरोना महामारी के अलावा अन्य रोगों से भी सुरक्षित रखेगी। - रश्मि सरकार, रुद्रपुर।
---
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को रोकने में कोरोना टीकाकरण की अहम भूमिका रही। मैंने भी अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित किया था। वैक्सीन लगाने के बाद सभी स्वस्थ हैं। - मंजीत गंगवार, रुद्रपुर।
वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित है। मेेेरे साथ के कुछ लोग शुरू में वैक्सीन लगाने से बच रहे थे। मैंने उन्हें जागरूक करते हुए वैक्सीन लगाने के प्रेरित किया। आज कोरोना संक्रमण यदि काफी हद तक नियंत्रण में है तो इसमें वैक्सीन की बड़ी भूमिका है। - राहुल, रुद्रपुर।
मैंने तो स्वयं टीकाकरण की डोज पूरी की। साथ ही अपने आसपास रहने वाले व मित्रों को प्रेरित किया कि वह संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करा लें। इस अभियान में सभी का सहयोग जरूरी है। तभी समाज सुरक्षित रहेगा।
मुकेश रावत, काशीपुर।
- बीते वर्ष जब स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण कैंप लगाए जा रहे थे। तब मैंने अपने मित्रों के साथ लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। कई लोगों को मैं अपने साथ लेकर गया और टीकाकरण की डोज लगवाई।
गुरकीत सिंह, काशीपुर
- बीते वर्ष जब उदयराज कॉलेज परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण कैंप लगा रहा था। तब सुबह से शाम तक वहां रुक कर लोगों को वैक्सीन लगवाई। खासकर बुजुर्गों को पहले वैक्सीन लगवाने में मदद की। आज भी लोगों को बूस्टर डोज के लिए प्रेरित करता हूं।

करन भारद्वाज, काशीपुर।
- मैं आज भी अपने मिलने-जुलने वालों व मित्रों से जानकारी लेता हूं कि उन्होंने टीकाकरण या बूस्टर डोज लगवाई या नहीं। खासकर बुजुर्गों से जरूर जानकारी लेता हूं, कई लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई थी उनको अस्पताल भेजकर बूस्टर डोज लगवाई।
हरेंद्र सिंह, काशीपुर।

मुकेश रावत।

मुकेश रावत।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed