फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health.

‘सिर्फ तारीफ नहीं वेतन और स्थायीकरण भी चाहिए आशाओं को’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Health.
दरपुर में ब्लॉक सम्मेलन को संबोधित करती यूनियन की जिला अध्यक्ष ममता पानू। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। न्यूनतम वेतन और स्थायीकरण की मांग के लिए एक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन का शुक्रवार को ब्लॉक सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन

श्री सुहावा राम भुड्डी धर्मशाला में हुए सम्मेलन में यूनियन के प्रदेश महामंत्री डॉ. कैलाश पांडे ने कहा कि सरकार आशाओं के हितों पर कुठाराघात कर उनका शोषण कर रही है। कोरोना महामारी के दौरान आशा कार्यकर्ताओं सेवाएं महत्वपूर्ण रहीं लेकिन सिर्फ तारीफ से काम नहीं चलेगा। सरकार को आशाओं को न्यूनतम वेतन और स्थायी कर्मचारी का दर्जा देना चाहिए। जिला अध्यक्ष ममता पानू ने कहा कि संगठन और संघर्ष के बल पर ही आशाओं ने आज तक कुछ अधिकार हासिल किए हैं और आगे भी आशाएं सरकार से अपना हक संघर्ष के बल पर हासिल कर सकती हैं।

सम्मेलन के दौरान 15 सदस्यीय ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें माया देवी को ब्लॉक अध्यक्ष, सुशीला राणा को उपाध्यक्ष, प्रेमलता को सचिव, लक्ष्मी रावत को कोषाध्यक्ष व दिव्या भारती को उप सचिव चुना गया। इस दौरान कुलविंदर कौर, सुशीला मेहता, शमीम जहां, तारा भट्ट, हेमा बिष्ट, नीलम रानी, मंजू नेगी, कल्पना मिस्त्री, किरण नागपाल, आशा चक्रवर्ती, मीनाक्षी अरोरा, कुसुमलता, बच्चन कौर, सबीना, दीपा बोरा आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed