फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health

पहले दिन सिर्फ 1421 बच्चों ने लगवाई वैक्सीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Health
डॉ. तपन शर्मा, जिला नोडल अधिकारी, कोविड-19 - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। देशभर के साथ ही ऊधमसिंह नगर जिले में भी बुधवार को 12 से 14 वर्ष उम्र तक के बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। जिले में टीकाकरण के लिए बनाए गए 24 केंद्रों पर पहले दिन सिर्फ 1421 बच्चे ही कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। सितारगंज व किच्छा में सबसे कम 10-10 बच्चों ने ही वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले में टीकाकरण के लिए 12 से 14 वर्ष उम्र तक के 70 हजार 974 बच्चे चिह्नित किए गए है। पहले दिन टीकाकरण केंद्रों पर बच्चों की संख्या अपेक्षाकृत काफी कम रही। सुबह के समय अधिकांश टीकाकरण केंद्रों पर सुनसानी ही रही। शाम चार बजे तक चले टीकाकरण में जिले के सभी सात ब्लॉक में कुल 1421 बच्चों ने ही वैक्सीन लगवाई। खटीमा में सबसे अधिक 378 और काशीपुर में 285 बच्चों ने वैक्सीन लगवाई, जबकि रुद्रपुर में 252, जसपुर में 250, बाजपुर में 216 और गदरपुर में 20 बच्चों ने वैक्सीन लगवाई। पहले दिन जिलेभर में सिर्फ दो प्रतिशत बच्चों का ही टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण के लिए चिह्नित बच्चे
ब्लॉक --- बच्चों की संख्या
रुद्रपुर- 16,563
काशीपुर-11,254
जसपुर- 10,658
खटीमा - 8,315
सितारगंज-8,120
बाजपुर-8,075
गदरपुर-7,989
टीकाकरण अभियान का पहला दिन होने के कारण बच्चों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। जिले में टीकाकरण के लिए 24 केंद्र बनाए गए थे। बृहस्पतिवार से टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. तपन शर्मा, जिला नोडल अधिकारी कोविड-19

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में छात्रा को वैक्सीन लगाती एएनएम।

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में छात्रा को वैक्सीन लगाती एएनएम।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed