{"_id":"623f70f46373541607392c15","slug":"health-kashipur-news-hld4575307170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क हुआ शिक्षा संग जरूरी, सामाजिक दूरी के साथ चलती रहे पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क हुआ शिक्षा संग जरूरी, सामाजिक दूरी के साथ चलती रहे पढ़ाई
विज्ञापन
गीतिका जोशी, एबीईओ
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। कोरोना संक्रमण के कारण जहां स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो गई थी, अब सब पटरी पर आने लगा है। कोरोना की पाबंदियां हटने के बाद भी स्कूलों में कोविड गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। बच्चे मास्क पहनकर आ रहे हैं। सामाजिक दूरी के तहत पढ़ाई हो रही है। कोरोना संक्रमण के चलते बीते दो साल से शिक्षा काफी हद तक प्रभावित हुई। इस दौरान ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा मिला लेकिन वह काफी हद तक कारगर साबित नहीं हो सका। अब कोरोना संक्रमण थमने के साथ ही शिक्षा का स्तर पूर्व की भांति पटरी पर लौटने लगा है। अब सामान्य परीक्षाओं के साथ स्कूलों में अन्य गतिविधियां भी शुरू हो चुकी हैं। सुबह स्कूल में एसेंबली और खेलकूद गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं।
चैती फार्म स्थित कक्षा 1 से 5 तक के राजकीय आदर्श विद्यालय में स्कूल प्रबंधन की ओर से मास्क और सामाजिक दूरी का पालन कराने के साथ बच्चों का शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार विमल ने बताया विद्यालय में पूर्व सत्र में 184 बच्चे पंजीकृत थे, अब बच्चों की संख्या 259 तक पहुंच चुकी है। अब स्कूल के रूपांतरण के बाद अभिभावकों का रुझान स्कूल की ओर बढ़ा है और बच्चों को नियमित स्कूल भेजा जा रहा है। स्कूल स्टाफ भी अभिभावकों को बता रहे हैं कि बच्चों को मास्क लगाकर अवश्य भेजें।
बच्चों की रुचि बढ़ाने के प्रयास
बच्चों को पढ़ाई के साथ मास्क और सामाजिक दूरी अनिवार्य किया गया है। हमारा प्रयास है कि अब कोरोना संक्रमण थम चुका है अब अधिक से अधिक बच्चे स्कूल आए। स्कूल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बच्चों के स्कूल आने की रुचि बढ़ाने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ब्रजेश कुमार विमल, प्रधानाध्यापक, राजकीय आदर्श विद्यालय चैती फार्म।
कक्षा को सजाया गया है
कोविड थमने के बाद स्कूल खुलने पर बच्चों की अधिक से अधिक उपस्थिति के प्रयास किए गए हैं। कक्षाओं को गुब्बारे, क्राफ्ट आदि से सजाया गया है ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन भी करें। संक्रमण के दौरान बच्चों के स्कूल में आने और कक्षा कक्ष में बैठने की आदत बहुत कम हो गई थी लेकिन अब बच्चों में शिक्षा के प्रति रुझान पूर्व की भांति बढ़ रहा है।
-प्रियंका शाह, स्कूल नोडल राजकीय आदर्श विद्यालय चैती फार्म।
कोविड गाइडलाइन का पालन हो रहा है
संक्रमण थमने के बाद सभी स्कूल खुल चुके हैं और शिक्षण कार्य भी दो साल बाद दोबारा से पटरी पर लौट रहा है। अब सभी परीक्षाएं भी ऑफलाइन हो रही हैं। इसके बावजूद स्कूलों को समय-समय पर शासन की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन से अवगत कराते हुए उसका पालन कराया जा रहा है। वहीं अब स्कूलों में पूर्व की भांति बच्चों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
गीतिका जोशी, डिप्टी एबीईओ, काशीपुर।

प्रियंका शाह, स्कूल नोडल, राजकीय आदर्शन विद्यालय चैती फार्म- फोटो : KASHIPUR

ब्रजेश कुमार विमल, प्रधानाध्यापक, राजकीय आदर्शन विद्यालय चैती फार्म।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर के राजकीय आदर्श विद्यालय चैती फार्म स्कूल के कक्षा कक्ष में बैठे बच्चे।- फोटो : KASHIPUR