फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health

भय न कोई भ्रांति, टीकाकरण के लिए बच्चों में दिख रहा उत्साह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Health
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में 12 से 14 वर्ष उम्र के तक बच्चों के टीकाकरण की गति धीमी चल रही है। शुक्रवार को अभियान के 10वें दिन तक सिर्फ 17 प्रतिशत बच्चों को ही वैक्सीन लग सकी है। जिले में टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी अपेक्षाकृत बेहद कम हैं।
विज्ञापन

देशभर के साथ ही जिले में 16 मार्च को 12 से 14 वर्ष उम्र तक के बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। जिले में कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगवाने के लिए 70 हजार 974 बच्चे चिह्नित किए गए हैं। शुक्रवार तक 12 हजार, 380 बच्चों को ही वैक्सीन लगवाई जा सकी है। जबकि वर्तमान में छात्र-छात्राओं की गृह परीक्षाएं भी संपन्न हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

---
कोट-
12 से 14 वर्ष उम्र के बच्चों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत के समय गृह परीक्षाएं चलने के कारण टीकाकरण प्रतिशत कम रहा था। अब टीकाकरण की गति बढ़ने लगी है। टीकाकरण केंद्रों की भी संख्या बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
डॉ. तपन शर्मा, जिला नोडल अधिकारी कोविड-19.
---
जिले में टीकाकरण के लिए चिह्नित बच्चे
---
ब्लॉक --- बच्चों की संख्या
---
रुद्रपुर- 16,563
काशीपुर-11,254
जसपुर- 10,658
खटीमा - 8,315
सितारगंज-8,120
बाजपुर-8,075
गदरपुर-7,989
न भय न कोई भ्रांति, टीकाकरण को लेकर बच्चों में दिख रहा उत्साह
काशीपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के बीच केंद्र सरकार की ओर से 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण का अभियान 15 मार्च से शुरू किया गया था। वहीं अभिभावकों में बच्चों के टीकाकरण होने से संक्रमण का खतरा लगभग खत्म हो चुका है। बच्चों में भी टीकाकरण को लेकर किसी भी तरह का कोई भय या भ्रांति नहीं है। बच्चों में उत्साह देखने को मिल रहा है। अभिभावक बोले कि उनके बच्चों के वैक्सीन लगने से अब वे भी संक्रमण से सुरक्षित हो गए हैं।
शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शिवालिक नगर नीझड़ा स्थित शिवालिक होली माउंट एकेडमी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए टीकाकरण शिविर का जायजा लिया। इस दौरान 12 से 14 आयु वर्ग के पहली डोज के अलावा 15 प्लस बच्चों के पहली और दूसरी डोज लगाई जा रही थी। इस दौरान स्कूल में अधिकतर बच्चे अपने अभिभावकों के संग पहुंचे थे। स्कूल प्रबंधक बीबी भट्ट व प्रधानाचार्य कविंद्र डसीला ने टीकाकरण से पहले 12 से 14 आयु वर्ग के अभिभावकों को एक साथ बैठाकर उनको टीकाकरण के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें प्रेरित किया।
इसके बाद नारायण नगर पीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे टीम सदस्य एएनए चंचल शर्मा व हिमानी चौहान और सीएचओ आशुतोष व निशा ने बच्चों का टीकाकरण किया। इस दौरान 12 से 14 आयु वर्ग के 100 बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं स्कूल में टीकाकरण कराने पहुंचे बच्चों के साथ ही अभिभावकों में भी उत्साह देखा गया। अभिभावकों को इस बात की खुशी थी कि अब उनके साथ ही उनके बच्चे भी संक्रमण से सुरक्षित हो जाएंगे।
-जिले में 70 हजार बच्चों को लगेगा टीका-
जिले में 70 हजार बच्चों का टीकाकरण होना है। इसके लिए 24 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। पहले दिन टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी रही थी। सिर्फ 1421 बच्चों का टीकाकरण हो पाया था लेकिन अब टीकाकरण लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। अब तक हजारों की संख्या में बच्चों ने बिना किसी झिझक के टीका लगवाया है।
---------
क्या बोले अभिभावक
- मेरी 13 वर्षीय बेटी कक्षा 7वीं में पढ़ती है। मुझे जब पता चला कि शुक्रवार को स्कूल में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण हो रहा है। इससे मुझे खुशी हुई कि अब मेरी बेटी भी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हो जाएगी। परिवार में चार सदस्य हैं जिसमें मेरे पति और मैंने दोनों डोज लगवा ली है। एक बेटा अभी नौ साल का है। अब बेटी के भी टीका लग गया है।
नीलम नेगी, अभिभावक
-मेरे परिवार में तीन सदस्य हैं मैंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं। अब कक्षा सात में पढ़ने वाले मेरे 12 वर्षीय बेटे के भी वैक्सीन लगने से वह भी पूरी तरह से संक्रमण से सुरक्षित हो गया है। एक बच्चा अभी पांच साल का है, मेरे पति नहीं हैं। मैं स्वयं एक फैक्ट्री में जॉब करती हूं। आज बेटे के वैक्सीन लगवाने के कारण नहीं गई थी।
प्रियंका शुक्ला, अभिभावक
इनसेट........क्या बोले बच्चे
-मुझे बहुत खुशी हो रही है कि संक्रमण से बचाव के लिए आज उसको भी टीका लग जाएगा। मुझे किसी भी तरह का कोई डर नहीं लग रहा है। मैंने तो स्वयं अपनी मां को बताया था कि शुक्रवार को मेरे टीका लगवा लाएं।

अंशिका नेगी, कक्षा सात
- मुझे टीका लगवाने से कोई डर नहीं लग रहा है। यह तो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है अब मुझे संक्रमण का कोई ज्यादा डर नहीं रहेगा। मैं आज अपनी मां के साथ स्कूल में टीका लगवाने आया हूं।
यशवर्धन शुक्ला, कक्षा सात

नीलम नेगी

नीलम नेगी- फोटो : KASHIPUR

अंशिका नेगी

अंशिका नेगी- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed