फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   health insurance plans closed

आंखों में दवा डाली, और बंद हो गई स्वास्थ्य बीमा योजना

Fri, 10 Nov 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Fri, 10 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर प्रदेश वासियों को तोहफा देने के बजाय राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ बीमा योजना ही बंद कर दी है। यहां एक प्राइवेट अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने को भर्ती मरीज योजना बंद होने की वजह से बैरंग लौट गए। अस्पताल ने मुफ्त में ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्टेशन रोड स्थित महालक्ष्मी नेत्र चिकित्सालय में एमएसबीवाई के तहत दर्जन भर मरीजों का ऑपरेशन होना था। सुबह को जगीर चंद, सुरेंद्र कौर, विरमा देवी, प्रेमवती, मोहर सिंह, अशोक, खुसविंदर, शहनाज और शैला आदि को भर्ती कर लिया गया था। सभी मुख्यमंत्री स्वास्थ बीमा योजना के कार्डधारी थे। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए उनकी आंखों में दवा भी डाली जा चुकी थी, लेकिन शाम तीन बजे योजना बंद हो गई।
विज्ञापन


साढ़े तीन बजे मरीजों के बीमा कार्ड का कोड कंप्यूटर पर डाला गया तो कोड स्वीकार नहीं हुआ। उस पर लिखा आया कि योजना बंद हो चुकी है। इससे मरीजों में खलबली मच गई। अस्पताल प्रबंधन ने भी ऑपरेशन करने से हाथ खड़े कर दिए। अब गरीब मरीज हाथों-हाथ पैसे कहां से लाते, वे बैरंग लौट गए। आंखों में दवा पड़ी होने से उनकी आंखें सूज गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



30 नवंबर तक है अनुबंध

महालक्ष्मी नेत्र अस्पताल के स्वामी डॉ.मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि योजना के तहत विभाग से उनका अनुबंध 30 नवंबर तक है, लेकिन सरकार ने अचानक बंद कर दिया। उन्होंने भर्ती रोगियों के ऑपरेशन की तैयारी कर ली थी। जब उन्होंने कंप्यूटर पर रोगियों के कार्ड नंबर लोड किए तो कंप्यूटर ने स्वीकार नहीं किया और लिख कर आया कि योजना बंद हो गई। जो मरीज खर्च वहन कर सकते हैं, उनका रियायती दर पर ऑपरेशन किया जाएगा। 


 
योजना में अनुबंध पर काम कर रहे कई प्राइवेट अस्पतालों से अनियमितताओं की शिकायतों पर सरकार ने फिलहाल मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को स्थगित कर दिया है। योजना कब चालू होगी। यह निर्णय सरकार करेगी। शाम तीन बजे से योजना बंद हो गई है।
-संजय शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊधमसिंह नगर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed