फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Harsh Went For Sifiya 2022 Taikwando

सोफिया-2022 में खेलेंगे साई सेंटर काशीपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ी हर्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Harsh Went For Sifiya 2022 Taikwando
काशीपुर साई सेंटर में ताइक्वांडो खिलाड़ी हर्ष केंद्र प्रभारी व कोच के साथ। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) के खिलाड़ी हर्ष सिंह जूनियर विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप सोफिया-2022 में इंडिया ताइक्वांडो का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन बुल्गारिया के सोफिया में दो से सात अगस्त तक होगा। साई केंद्र प्रभारी ज्योति शाह ने बताया कि यह टीम रविवार सुबह चार बजे नई दिल्ली से बुल्गारिया के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

साई के ताइक्वांडो खिलाड़ी कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप एशियाई कैडेट और विश्व रैंकिंग प्रतियोगिता में कई पदक जीत चुके हैं। इसके लिए साई कोच नीरज कुमार को बेस्ट कोच का अवार्ड मिल चुका है। अब साई काशीपुर से जूनियर स्तर पर हर्ष सिंह विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रहे हैं। हर्ष ने इस सफलता का साई सेंटर में उनके प्रशिक्षक नीरज कुमार से मिली कोचिंग, सुविधाएं और बैलेंस डाइट को दिया।
विज्ञापन

हर्ष ने बताया कि उनके पिता रामहठीला सिंह और माता शांति सिंह गाजीपुर उत्तर प्रदेश में रहते हैं। वह कोरोना काल में वे लंबे समय तक प्रशिक्षण नहीं ले पाए थे। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद साई सेंटर में सत्र 2022-23 के लिए हुई निशुल्क चयन प्रक्रिया में उनका चयन छात्रावास के लिए हुआ था। उज्जैन में आयोजित ओपन नेशनल और फिर नासिक में आयोजित नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप में लगातार दो स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने विश्व चैंपियनशिप के लिए जूनियर अंडर-68 किग्रा बालक वर्ग में अपना स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली, उप क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, राजीव चौधरी, कोच नीरज कुमार, सीएस नेगी, ओमप्रकाश, मुकेश बेलवाल, सिकंदर पटेल, रविंद्र कुमार, मो. आमिर खान आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed