फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Happy Birthday Pm Modi in Us Nagar

रुद्रपुर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Pm Modi in Us Nagar
रुद्रपुर सिटी क्लब में रक्तदान करते एसडीएम प्रत्यूष सिंह, साथ में मौजूद भाजपा प्रदेश मंत्री विक? - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/दिनेशपुर/खटीमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को कई जगह रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। रुद्रपुर में एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन

रुद्रपुर सिटी क्लब में भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, विधायक शिव अरोरा ने शिविर का शुभारंभ किया। एसडीएम प्रत्यूश सिंह, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, विधायक शिव अरोरा समेत कई लोगों ने रक्तदान किया। भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मा ने बताया कि 15 दिन तक विभिन्न सेवा के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

भाजयुमो की ओर से दिनेशपुर में आयोजित शिविर में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल पांडेय, किसान सहकारी समिति अध्यक्ष रोहित मंडल और पत्रकारों समेत 121 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। नगर पंचायत के सभागार में आयोजित शिविर का शुभारंभ विधायक अरविंद पांडेय ने किया। रेडक्रॉस सोसाइटी गदरपुर के पदाधिकारियों ने भी सहयोग किया। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनादी रंजन मंडल, हिमांशु सरकार, सत्यजीत विश्वास, सुकुमार सरकार, प्रोजीत मंडल, गोविंद मंडल, सुनीला मिस्त्री, काजल राय, डॉ. सोनू विश्वास, अनामी विश्वास, बलवंत सिंह, दिपांकर मंडल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो की ओर से न्यू लाइफ चैरिटेबल ब्लड बैंक खटीमा में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें पंजीकृत 38 लोगों में से महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेनू भंडारी समेत 18 लोगों ने रक्तदान किया। वहां कार्यक्रम संयोजक अजय सिंह, मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, जिला मंत्री युवा मोर्चा शशांक बिष्ट, राम पांडे, नरेंद्र बिष्ट, अनिल चंद, प्रमोद गहतोड़ी, नीरज धामी, अशरफी वर्मा आदि थे। कार्यक्रम में ने रक्तदान किया। भाजपा नेता एवं वरिष्ठ व्यापारी वासुदेव अग्रवाल और युवा नेता आनंद अग्रवाल ने कुष्ठ आश्रम में जाकर फल बांटे और केक काटकर मोदी के दीर्घायु की कामना की।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पर्यावरण मित्र सम्मानित
खटीमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत की देखरेख में पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। वहां मिठाई भी बांटी गई। वहां अमित पांडे, सतीश गोयल, नवीन कन्याल, रमेश जोशी रामू, रमेश धींगड़ा बॉबी, रामू भारती, विजय कुमार, हिम्मत सिंह आदि थे। भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशन सिंह किन्ना की देखरेख में मुडेली अनाथ आश्रम में बच्चों को फल बांटे गए। बच्चों के साथ केक काट कर पीएम मोदी एवं सीएम धामी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कुंदन बोरा, जीवन धामी, ललित जोशी, प्रेम सिंह चौहान, आश्रम प्रबंधक बाबा विमलेश आदि थे।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर किसानों को सम्मानित किया
गदरपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर के निर्देश पर प्रदेश मंत्री नरेश हुड़िया के नेतृत्व में कार्यकर्ता ग्राम आजादनगर पहुंचे। वहां 11 किसानों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान हरलोक सिंह नामधारी, जसवीर सिंह चीमा, सतीश मिड्ढा, दीपक हुड़िया, रामपाल सिंह, मनोज चौहान, जसवीर सिंह, ऋषभ चौहान, प्रताप सिंह, रामकरण राजभर आदि थे।
शांतिपुरी में प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत
शांतिपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शांतिपुरी नंबर दो के गांधी स्मारक निधि स्कूल में स्कूली बच्चों की कई प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मीनाक्षी जोशी प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय, जूनियर में दीया कार्की प्रथम, रजत गंगोला द्वितीय रहे। जल ही जीवन है विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसके सीनियर वर्ग में प्राचीन मेहता प्रथम, पायल द्वितीय, जूनियर वर्ग में माही रौतेला प्रथम, शिवानी जोशी द्वितीय रहीं। पूर्व किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। मानसरोवर मंदिर में भाजपा के कार्यकर्ता ने हनुमान चालीसा पाठ कर विश्व शांति के लिए दुआ मांगी। वहां बिशन मेहरा, दिग्विजय खाती, विद्यालय प्रबंधक नंदन बिष्ट, कैप्टन देवेंद्र कोरंगा, सुभाष जोशी, घनानंद तिवारी, तारा कोरंगा, कमाल, लक्ष्मण, कल्याण रौतेला, रेवधार भट्ट, टीकम कोरंगा, सुभाष जोशी, डीडी उपाध्याय आदि थे।
रुद्रपुर में नगर निगम का सेवा पखवाड़ा शुरू
रुद्रपुर/किच्छा/सितारगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दो अक्तूबर तक सेवा पखावाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत रुद्रपुर नगर निगम ने स्वच्छता की शपथ लेकर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूकता रैली निकाली।
मेयर रामपाल ने पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों को स्वच्छता कैप पहनाई। मेयर ने वंदे मातरम ग्रुप के सदस्यों समेत कई विद्यार्थियों को स्वच्छता और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई। बताया कि दो अक्तूबर तक जनसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे। वहां सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, राजदेव जायसी, कर अधीक्षक लता आर्या, पार्षद प्रमोद शर्मा, विधान राय, सुशील चौहान, जितेंद्र यादव, भुवन गुप्ता, राकेश सिंह थे।
किच्छा के एसडीएम प्रत्यूष सिंह के निर्देशन में नगर पंचायत लालपुर में ईओ सुभाष कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों के साथ मिलकर नगर क्षेत्र के मुख्य स्थानों, मार्गों की सफाई की गई। वहां अभिषेक कुमार, सुमित कुमार, कुसुम रानी, आशु सिंह, अनिल, सुरेश, मुकेश, सोनू आदि थे।
नगर पालिका सितारगंज के अध्यक्ष हरीश दुबे और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे ने स्वच्छता रैली का शुभारंभ किया। रैली के जरिये नगरवासियों को सूखे और गीले कूड़े को घर में ही छांटने के लिए प्रेरित किया। पालिकाध्यक्ष दुबे ने सड़क पर झाड़ू लगाकर सफाई के लिए जनसहयोग की अपील की।

राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों समेत रोवर्स-रेंजर्स से जुड़े छात्र-छात्राओं की ओर से स्वच्छता जागरूकता एवं पॉलीथिन उन्मूलन जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस दौरान ईओ प्रियंका आर्य, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता रानी, रोवर-रेंजर अधिकारी डॉ. कमला उपाध्याय पांडे, सभासद रहमत हुसैन, समाजसेवी पंकज गहतोड़ी, अकरम बेग, वरिष्ठ लिपिक राजेश अरोरा, पालिका कर्मचारी जय कुमार, करण सोम, सफाई नायक राजपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed