फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Half a dozen cottage ash, five cattle even burnt by fire

आग से आधा दर्जन झोपड़ी राख, पांच मवेशी भी झुलसे

Wed, 15 May 2019 11:51 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Wed, 15 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen cottage ash, five cattle even burnt by fire
दिनेशपुर आग से जला सामान दिखाते ग्रामीण।  - फोटो : अमर उजाला

खेत में नरई जलाने के लिए लगाई गई आग की चपेट में आकर खेत के किनारे बनीं करीब आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। जबकि पांच मवेशी भी आग से बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पहुंचे दमकल के वाहनों ने एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता का वितरण किया। 

विज्ञापन


ग्राम चरनपुर में बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक किसान ने अपने खेत में गेहूं की नरई जलाने के लिए आग लगाई थी। इस बीच तेज हवाओं के चलने से आग भड़क गई और उसने खेत के पास बनी झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग फैलने पर ग्रामीणों ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना के करीब एक घंटे बाद दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा तब तक आग से चरनपुर निवासी जीत सिंह, लाखन सिंह, हिमानी सिंह, प्रेमसिंह, रामकिशन, जसवंत सिंह, चरन सिंह, विक्रम सिंह एवं छेदा सिंह की झोपड़ियां जल गईं। आग की चपेट में आने से कुछ घरों में मौजूद गैस सिलिंडर भी फट गए लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, आग की लपटों ने गोशाला में बंधे पांच मवेशियों को भी अपनी चपेट में लेकर झुलसा दिया। आग की सूचना पर एसडीएम एपी बाजपेई भी तहसील कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और अग्निकांड से हुए नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम एपी बाजपेई के निर्देश पर अग्निकांड से प्रभावित हुए प्रत्येक परिवार को को 3800 रुपये की आर्थिक सहायता राशि का वितरण किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed