नानकमत्ता। गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित 25 दिवसीय गुरुमत ट्रेनिंग कैंप में प्रतिभागियों ने गुरुवाणी, गुरुमुखी भाषा का ज्ञान, नितनेम, जपजी साहिब का पाठ, अरदास, मूल मंत्र, चौपाई आदि का शुद्ध उच्चारण सीखा। सिख प्रचार मिशन काशीपुर की ओर से प्रतिभागियों को सरोपा व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की ओर से गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के सहयोग से ग्राम सुनपहर और उलहानी के गुरुद्वारा श्री हरगोविंद सर में 25 दिवसीय गुरुमत ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। ट्रेनिंग कैंप में एसपीजीसी प्रचारक सुखविंदर सिंह एमए ने प्रतिभागियों को गुरुवाणी, गुरुमुखी भाषा का ज्ञान, नितनेम, जपजी साहिब का पाठ, अरदास, मूल मंत्र ,चौपाई आदि का शुद्ध उच्चारण करना सिखाया। दोनों ट्रेनिंग कैंपों में 94 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। सिख मिशन काशीपुर की ओर से प्रतिभागियों को सरोपा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहां गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह, गुरचरण सिंह, जसवीर कौर, जसवंत सिंह, जगजीत सिंह जग्गू, जसविंदर सिंह, गुरुद्वारे के ग्रंथी दिलबाग सिंह आदि थे।