फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gularbhoj will become a model town at a cost of twenty crores

Udham Singh Nagar News: बीस करोड़ की लागत से मॉडल टाउन बनेगा गूलरभोज

Wed, 07 Jun 2023 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 07 Jun 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gularbhoj will become a model town at a cost of twenty crores
गूलरभोज
गूलरभोज। नगर पंचायत को मॉडल टाउन बनाने की कवायद की जा रही है। इसके लिए करीब 20 करोड़ रुपयों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कॉलोनी नंबर दो स्थित निरीक्षण भवन में पत्रकार वार्ता में बताया कि जल्द ही गूलरभोज आने वाले पर्यटकों को गोवा और बंगलुरु की अनुभूति होगी। किसी भी शहर के विकास में बाधित अतिक्रमण को हटाया जाता है। लिहाजा अतिक्रमण की जद में आने वाली भूमि को स्वयं ही खाली कर दे तो बेहतर होगा। अतिक्रमण में पूर्ण रूप से प्रभावितों को विभाग से वार्ता कर पुनर्स्थापित कराया जाएगा।

कहा कि गूलरभोज नगर पंचायत क्षेत्र में बेहतर पथप्रकाश, सेल्फी प्वाइंट, फुटपाथ टायल्स और निकासी नाले बनाए जाने हैं। इसके लिए नगर पंचायत ने एसएएस योजना में 20 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है और मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही कार्य भी शुरू हो जाएगा। गूलरभोज बौर डेस्टिनेशन के बेहतर कनेक्टिविटी के लिए रुद्रपुर, गदरपुर, सरदारनगर और रामनगर से वाया बाजपुर बरहैनी होते हुए बौर जलाशय तक टू लेन हॉट मिक्स सड़कों का जाल बिछना है। जलाशय की डाउन स्ट्रीम में तिलपुरी तक कंक्रीट की रोड बनने जा रही है। इससे पर्यटकों को धूल और गड्ढों से निजात मिलेगी। वहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिता दूबे, चंकित हुड़िया, हिमांशु सरकार, तरुण दूबे, संजीव भटेजा, इंद्र सिंह राठौर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed