{"_id":"60cce7448ebc3e3231330ec3","slug":"gujarat-police-done-last-rituals-to-lalit-jyala-khatima-news-hld428206263","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी करने वाले प्रापर्टी डीलर ललित ज्याला की गुजरात पुलिस ने की अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदकुशी करने वाले प्रापर्टी डीलर ललित ज्याला की गुजरात पुलिस ने की अंत्येष्टि
विज्ञापन
Gujarat Police done Last Rituals to Lalit Jyala
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। प्रापर्टी डीलर सूरज चंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी ललित ज्याला के गुजरात में फांसी लगाकर खुदकुशी करने के मामले में स्थानीय पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। इसके लिए पुलिस की एक टीम गुजरात जाएगी। इधर, ज्याला की गुजरात पुलिस ने अंत्येष्टि कर दी है। ज्याला की पत्नी ने फोटो के आधार पर उसकी मौत की पुष्टि की थी।
बुुधवार को गुजरात पुलिस ने कोतवाली खटीमा को ललित ज्याला के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। स्थानीय पुलिस ने ललित की पत्नी मुन्नी देवी और सास को गुजरात पुलिस की ओर से भेज साक्ष्य दिखाए तो उन्होंने उसकी मौत की पुष्टि की। इधर, ज्याला की पत्नी के गुजरात जाने से इनकार करने पर गुजरा पुलिस ने उसका डीएनए टेस्ट सुरक्षित रख लिया है। सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि ललित ज्याला के गुजरात में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की पुष्टि के लिए स्थानीय पुलिस गुजरात जाएगी। उसके डीएनए सैंपल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी लाई जाएगी।
सात गुर्गों को दिलाए थे बंदूक के लाइसेंस
खटीमा। ललित ज्याला ने अधिकारियों से अपने संबंधों के बूते सात गुर्गों को बंदूक के लाइसेंस दिलाए थे। तब ज्याला सार्वजनिक कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों के साथ मंचासीन मुख्य अतिथि की भूमिका में रहता था।
विज्ञापन
जमीन खरीद-फरोख्त का कारोबार ठप
खटीमा। ज्याला के डूबते प्रापर्टी डिलिंग के कारोबार के साथ ही सीमांत क्षेत्र में अब जमीन खरीद-फरोख्त का कारोबार ठप हो चुका है। कई पेंशनर्स और पूर्व सैनिक इस धोखाधड़ी का का शिकार हुए तो वे अब जमीन में पैसा लगाने में कतराते हैं।
बहुमंजिली इमारत के कमरों को भी बेच दिया था
खटीमा। तहसील कार्यालय के सामने बहुमंजिली इमारत ललित ज्याला के जीवनकाल में चर्चित रही। इस इमारत के प्रत्येक कमरों को ज्याला ने नक्शे के आधार पर पांच से दस लोगों को बेच दिया। खरीदार कमरों की बिक्री के स्टांपों के आधार पर एसडीएम कार्यालय में अपना दावा जताते थे। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने बताया कि आए दिन लोग कमरों पर स्वामित्व जताने यहां आते थे।