{"_id":"6176fe120ea6a7470a4529b6","slug":"growth-center-approval-rudrapur-news-hld442610032","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं के पहले हथकरघा ग्रोथ सेंटर को शासन से मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं के पहले हथकरघा ग्रोथ सेंटर को शासन से मिली मंजूरी
विज्ञापन
हिमांशु जोशी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से बनाए जाने वाले कुमाऊं के पहले हथकरघा ग्रोथ सेंटर को शासन से मंजूरी मिल गई है। हथकरघा ग्रोथ सेंटर से जसपुर ब्लॉक की 175 महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा। 38 लाख 44 हजार रुपये के बजट से ग्रोथ सेंटर में 113 हथकरघे और शेड का निर्माण किया जाएगा।
जिले में जसपुर ब्लॉक के भरतपुर गांव में बनाए जाने वाले हथकरघा ग्रोथ सेंटर से ग्रामीणों के पुश्तैनी कार्यों को बाजार मिलेगा।
दरअसल, भरतपुर गांव के लोग हथकरघों से बेड सीट, दरी, लिहाफ के कवर और गद्दे कई वर्षों से बना रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों को हथकरघा के संसाधनों की कमी, बनाए गए उत्पादों का उचित दाम नहीं मिलने के चलते कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की मदद के लिए हथकरघा ग्रोथ सेंटर के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।
मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत शासन की ओर से हथकरघा ग्रोथ सेंटर के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इससे गांव के 175 परिवारों की महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा। ग्रोथ सेंटर में बेड शीट, दरी और लिहाफ के कवर को आकर्षित बनाने के लिए प्रिंटिंग ब्लॉक भी दिए जाएंगे। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं के हाथों से बनाए गए उत्पाद को स्थानीय बाजार, सरस मार्केट, प्रदर्शनी व ऑनलाइन भी बेचे जाएंगे।
विज्ञापन
शासन से जसपुर ब्लॉक में हथकरघा ग्रोथ सेंटर खोलने के लिए मंजूरी मिल गई है। इसमें 175 महिलाओं को रोजगार देने के साथ ही उनके पुश्तैनी कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। ग्रोथ सेंटर बनाने के लिए 38 लाख 44 हजार रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। -हिमांशु जोशी, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास विभाग।