{"_id":"6419f5d9234ac2b9e60410cb","slug":"grand-kalash-yatra-on-the-eve-of-hindu-new-year-kashipur-news-c-8-1-89270-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर निकली भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर निकली भव्य कलश यात्रा
Tue, 21 Mar 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। हिंदू राष्ट्र शक्ति परिवार और गायत्री परिवार की ओर से बुधवार से शुरू हो रहे चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत् 2080 की पूर्व संध्या पर कलश यात्रा निकाली गई। हिंदू राष्ट्र शक्ति के राष्ट्रीय प्रभारी संजय भाटिया ने बताया कलश यात्रा में 108 महिलाएं शामिल रहीं। शाम छह बजे 5100 दीपों से भव्य दीपोत्सव और संगीतमय प्रवचन शांतिकुंज हरिद्वार से आई टीम ने किया। इसी क्रम में चैत्र प्रतिपदा हिंदू नववर्ष 22 मार्च को 24 कुंडीय यज्ञ का आयोजन रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में सुबह नौ बजे से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन