फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   govt teacher protest over no Pay

दो माह से वेतन न मिलने के विरोध में शिक्षकों ने दिया सांकेतिक धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
govt teacher protest over no Pay
खटीमा में सांकेतिक धरना देते राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षक। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दो माह का वेतन न मिलने के विरोध में सोमवार को बीआरसी परिसर में सांकेतिक धरना दिया। संघ के शाखाध्यक्ष राजेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में कई शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने-अपने स्कूलों में अध्यापन कार्य के बाद दोपहर डेढ़ बजे बीआरसी में पहुंचे और सांकेतिक धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि विभागीय त्रुटियों के चलते ब्लॉक के शिक्षकों को दो माह से वेतन नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

वहीं, अन्य देयकों का भुगतान भी लंबे समय से नहीं हुआ है जिसके लिए कई बार आंदोलन किया जा चुका है। उन्होंने कहा मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में सचिव अरविंद गोस्वामी, कोषाध्यक्ष नितिन चौहान, भुवन उप्रेती, मुकेश राणा, कमला बिष्ट, देवकी रावत, अर्चना गुप्ता, तपनशील, छविरोज, गौरीशंकर जोशी, रमेश रावत, राकेश राणा, हरीश भट्ट, अश्वनी गुंबर, प्रकाश पांडे, दीपक फर्त्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed