{"_id":"61477eec8ebc3e213821077b","slug":"ganesh-visarjan-kashipur-news-hld4385369198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ गणेश विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ गणेश विसर्जन
विज्ञापन
खटीमा में गणेश चतुदर्शी के अवसर विर्सजन यात्रा निकालते श्रद्घालु।
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। गणेश चतुर्दशी के पावन पर्व पर निर्माण आश्रम कुटिया में 10 दिन पूर्व स्थापित गणपति बप्पा (गणेश जी) की मूर्ति गाजे-बाजे के साथ शारदा नहर में विसर्जित की गई।
निर्माण आश्रम कुटिया में लगातार नौ दिनों तक गणेश पूजा-अर्चना के साथ भजन कीर्तन कार्यक्रम चला। 18 सितंबर को महाआरती के बाद 31 किलो के लड्डू के साथ डेढ़ क्विंटल प्रसाद बांटा गया। विर्सजन यात्रा के मुख्य अतिथि खटीमा फाइबर्स के सीएमडी राकेश रस्तोगी, सभासद पावस गुप्ता, रेनू भंडारी थे। श्रद्धालु ट्रैक्टर- ट्रॉलियों व अन्य वाहनों के साथ विसर्जन यात्रा में शामिल थे जो गणपति बप्पा मोरया आदि के जयकारे लगा रहे थे। वहां बाबा हरिगिरी महाराज, नब्बू मनराल, रवि सक्सेना, रोहित गुप्ता, पप्पू सक्सेना, राज किशोर सक्सेना, गौरव कुंवर, जानकी अधिकारी, लक्ष्मी धामी, पुष्पा, देवकी जोशी आदि थे।
गणेश विसर्जन पर निकाली शोभायात्रा
किच्छा। गणेश मूर्ति के विसर्जन के लिए नगर के धौरा जलाशय पर शोभायात्रा निकाल कर ले जाने वालों की भीड़ लगी रही। दिन भर नगर के विभिन्न वार्डों से लोगों ने शोभायात्रा निकाली। बरेली रोड पर श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर जमकर गुलाल लगाया। नगर के साईं मंदिर से निकली शोभायात्रा में महिला-पुरुषों ने जमकर भजनों की धुन पर नृत्य किया। देर शाम तक जलाशय पर मूर्ति ले जाने वालों की भीड़ रही। वहां रितेश बत्रा, गोपल झा, प्रवीन सेन, जितेश सक्सेना, रोबिन खुराना, प्रतीक कुमार, तनिष्क शर्मा, चेतन पटेल, पुनीत कुमार आदि थे।