{"_id":"64189c88b704cd7bd7004f64","slug":"g-20-conference-will-give-uttarakhand-a-new-identity-at-the-global-level-dhami-rudrapur-news-c-8-1-87945-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी-20 सम्मेलन से उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी: धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जी-20 सम्मेलन से उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी: धामी
Mon, 20 Mar 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
पंतनगर में अधिकारियों से जानकारी लेते मुख्यमंत्री धामी। संवाद
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर पहुंचकर रामनगर में होने जा रहे जी-20 सम्मेलन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से उत्तराखंड को वैश्विक पटल पर नई पहचान मिलेगी।
सोमवार को खटीमा से पंतनगर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने नेशनल हाईवे 87 में जी-20 सम्मेलन के तहत किए जा रहे कार्यों को देखा। उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण की ओर से दीवारों पर बनाई जा रही पेंटिंग की सराहना की और पंतनगर एयरपोर्ट के सामने हाईवे के डिवाइडर पर पाम का पौधा भी लगाया। उन्होंने तेजी से कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि राज्य के लिए यह ऐतिहासिक आयोजन है और इसके सफल आयोजन में किसी भी प्रकार कमी न रहे। उन्होंने लोनिवि, ऊर्जा निगम, जल संस्थान, वन विभाग, एयरपोर्ट प्रबंधन, एनएचएआई, जिला विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। कहा कि जो कार्य किए जा रहे हैं, उन पर पैनी नजर रखते हुए रोजाना कार्यों की समीक्षा की जाए।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री के पंतनगर पहुंचने पर मेयर रामपाल सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, सुरेश परिहार, उत्तम दत्ता, अमित नारंग, विवेक सक्सेना आदि ने उनका स्वागत किया। वहां पर मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निलेश आनंद भरणे, डीएम युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सीडीओ विशाल मिश्रा, डीडीए उपाध्यक्ष हरीश कांडपाल, एनएचएआई पीडी योगेंद्र शर्मा, प्रशिक्षु आईएएस अनामिका, एडीएम जयभारत सिंह आदि मौजूद रहे।