फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fund For Ring Road in Khateema

निर्माणाधीन रिंग रोड स्टेट हाईवे पर विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर हटाने को 2.55 करोड़ स्वीकृत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fund For Ring Road in Khateema
Fund For Ring Road in Khateema
खटीमा। निर्माणाधीन 17.325 किमी लंबे रिंग रोड के आड़े आने वाले विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर हटाने के लिए शासन से 2.55 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। रिंग रोड स्टेट हाईवे की चौड़ाई 12 मीटर होगी। इसके लिए ऊर्जा निगम से टेंडर प्रक्रिया अपनाकर पोल शिफ्टिंग कार्य प्रारंभ करने के निर्देश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एमसी पलड़िया के अनुसार 12 किमी चौड़ी रिंग रोड निर्माण में विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर आड़े आ रहे थे। इन्हें हटाने के लिए भेेजा गया आगणन 2.55 करोड़ स्वीकृत हो चुका है। 17.355 किमी रिंग रोड निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया अपना कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

ईई पलडिया ने बताया कि वर्ष 2017 में तत्कालीन विधायक और वर्तमान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीण सड़कों का चौड़ीकरण का प्रस्ताव भारत सरकार को दिया था। शासन ने इसे स्वीकृत करते हुए स्टेट हाइवे संख्या 70 के रूप में झनकट, विरिया, श्रीपुर विचवा, बिगराबाग, चकरपुर, कालापुल, झनकईया, मुडेली, सत्रहमील, नानकसागर के रूप में 54 किमी सड़क स्वीकृत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आगणन के लिए शासन ने 25 लाख रुपये निर्गत किए थे, जिसका आगणन शासन को भेजा गया था। प्रथम चरण के कार्य में मकान जो अतिक्रमण की जद में आ रहे थे उसके 17 किमी सड़क के विद्युत पोल आदि शिफ्टिंग के लिए 2.55 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। ईई पलड़िया ने बताया कि कई स्थानों पर मकान व चहारदीवारी अतिक्रमण की जद में आ रहे है, उनके मुआवजे की प्रक्रिया गतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed