फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud in tender worth more than six crores in District Panchayat US Nagar

US Nagar: जिला पंचायत यूएस नगर में छह करोड़ से अधिक के टेंडर में हुआ फर्जीवाड़ा, पूर्व लेखाकार ने लगाए आरोप

Sun, 22 Oct 2023 10:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 22 Oct 2023 10:55 AM IST
सार

जिला पंचायत ऊधमसिंह नगर पर छह करोड़ से अधिक के टेंडर में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा है। यह आरोप जिला पंचायत ऊधमसिंह नगर में तैनात पूर्व लेखाकार ने लगाया है। 

विज्ञापन
Fraud in tender worth more than six crores in District Panchayat US Nagar
जिला पंचायत ऊधमसिंह नगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत ऊधमसिंह नगर में तैनात पूर्व लेखाकार ने जिला पंचायत ऊधमसिंह नगर पर छह करोड़ से अधिक के टेंडर में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने वित्तीय परामर्शदाता के फर्जी हस्ताक्षर कर 30 लाख की धनराशि विभिन्न मदों में निकालने के आरोप लगाए हैं। मामले में शासन ने जांच बैठा दी थी। करीब एक साल बाद भी अब तक जांच नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


जिला पंचायत ऊधमसिंह नगर के पूर्व लेखाकार गोवर्धन दुम्का ने कहा है कि जिला पंचायत ऊधमसिंह नगर 2019 में जिला योजना मद में राशि आवंटित हुई थी। 13 दिसंबर 2019 को जिला पंचायत ऊधमसिंह नगर ने 20 करोड़ रुपये के टेंडर कराए। कहा कि तत्कालीन वित्त अधिकारी, ठेकेदार और जिला पंचायत के कुछ अधिकारियों ने मिलीभगत कर छह करोड़ रुपये से अधिक धनराशि का फर्जीवाड़ा किया। 
विज्ञापन


कहा कि पूर्व परामर्शदाता के फर्जी हस्ताक्षर कर करीब 30 लाख भी निकाल लिए। पूर्व लेखाकार गोवर्धन दुम्का ने बताया कि आरटीआई में पूरी सूचना और साक्ष्य निकालकर उन्होंने शासन को पत्र भेजा। कहा कि तत्कालीन सचिव हेम चंद्र सेमवाल ने साक्ष्यों के आधार पर 31 मार्च 2021 को तत्कालीन जिलाधिकारी को इसकी जांच सौंपी, 15 दिन में जांच आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed